होम = अध्यात्म = राशिफल = आज का राशिफल : धनु राशि वालों को आज भाग्य का मिलेगा साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल : धनु राशि वालों को आज भाग्य का मिलेगा साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

by | Oct 1, 2025 | राशिफल

Horoscope : आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अलग-अलग असर डाल रही है। चंद्रमा के गोचर के अनुसार कुछ राशियों को जहां व्यापार और करियर में लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल –

मेष राशि:

चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। आज मन व्याकुल हो सकता है और आलस्य भी छाया रहेगा। विरोधियों से वाद-विवाद टालें। दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार होगा और आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी।

वृषभ राशि:

आठवें भाव में चंद्रमा रहने से नए काम शुरू न करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और अधिकारी से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में मुश्किल होगी।

मिथुन राशि:

चंद्रमा सातवें भाव में होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। भावुकता और क्रोध से बचें। दोपहर के बाद चिंता बढ़ेगी। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी।

कर्क राशि:

छठे भाव में चंद्रमा आर्थिक लाभ का योग बना रहा है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोग तेजी से टारगेट पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा।

सिंह राशि:

चंद्रमा पांचवें भाव में। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद व्यापार में लाभ और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि:

चौथे भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक तनाव और धन हानि की संभावना है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान पर खर्च होगा। दोपहर बाद हल्का सुधार होगा।

तुला राशि:

तीसरे भाव में चंद्रमा रहने से नए काम शुरू करने के लिए शुभ समय है। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। दोपहर बाद विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि:

दूसरे भाव में चंद्रमा। आज कार्य अधूरे रह सकते हैं। परिवार में विवाद होगा लेकिन दोपहर बाद भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर सफलता मिलेगी।

धनु राशि:

पहले भाव में चंद्रमा। आज भाग्य साथ देगा और आर्थिक लाभ होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। लेकिन जल्दबाजी से बचें।

मकर राशि:

ग्यारहवें भाव में चंद्रमा। दिन की शुरुआत शुभ होगी और नए रिश्ते जुड़ सकते हैं। दोपहर बाद स्वास्थ्य कमजोर होगा और परिवार में विवाद की संभावना है।

कुंभ राशि:

बारहवें भाव में चंद्रमा। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। काम पर नकारात्मक विचार असर डाल सकते हैं। दुर्घटना का भय है। दोपहर बाद राहत और परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि:

दसवें भाव में चंद्रमा। आज व्यवसाय और नौकरी में लाभ होगा। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आय बढ़ने के संकेत हैं और जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

Tags : Horoscope

बंगाल