Horoscope 7 September, 2025 : यह भविष्यफल (Horoscope) आपके करियर, व्यापार, निजी जीवन और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। आपको अपने दिन की बेहतर योजना बनाने में मदद करना है। यह राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सम्मान आएगा।
मेष राशि
अगर आप कमाई का कुछ और जरिया निकालने का लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज इसमें भी कामयाबी मिलेगी। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा और आप आज घर परिवार में भी सुख पाएंग। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
वृषभ राशि
किसी कारण से आपको आज यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। आपके मदद आज आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति पर धन खर्च कर सकते हैं। लेकिन सलाह है कि जोखिम लेने की गलती न करें।
मिथुन राशि
आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप घर की साज सज्जा और व्यवस्था मे पर भी आज ध्यान देंगे और इस पर धन भी खर्च करेंगे।
कर्क राशि
दिन के दूसरे भाग में कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपने कामकाज और योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा।
सिंह राशि
जो लोग बिजली के उपकरण का काम करते हें उनको आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपके पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा क्योकि उनकी परेशानी आज बढ सकती है। कोई पुराना मित्र से आज आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि
आपके विरोधी और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपको आज सजग रहना होगा। वैसे आज आपको आर्थिक मामलों में अपने प्रयास के अनुसार सफलता मिल जाएगा। आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन को लगाकर भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
तुला राशि
आप सक्रिय रहेंगे जो आपके करियर के लिए भी कल सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन भी कल के दिन प्रेमपूर्ण बना रहेगा। आपके मन में आज रचनात्मक विचार आ सकता है और आप कला क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़े : Chandra Grahan 2025: भारत में भी रहेगा पूरा असर, जानें कब, कितने बजे दिखेगा, सूतक काल का समय
आपको आज के दिन वाहन और भौतिक संसाधनों की प्राप्ति हो सकती है। आप आज कोई साहसिक निर्णय लेकर भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग किसी तकनीकी काम से जुए हुए हैं आज उनको कमाई को अच्छा मौका मिलेगा। लेकिन आपको जलने वालो से सतर्क भी रहना होगा।
धनु राशि
आपको आज यात्रा के दौरान सजग रहना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में आपको अति उत्साह में आकर कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचना होगा। वैसे आपको आज परिवार में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।
मकर राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि से जाते हुए आपको लाभ दिलाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। सेहत आपकी आज सामान्य रहेगी। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आप किसी प्रतियोगिता मे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। धर्म अध्यात्म के विषय में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी।
कुंभ राशि
कामकाज में आपको आज अधिक सजग रहना चाहिए और जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचना चाहिए। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचे।
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज अपनी पढाई के प्रति सजग रहेंगे और आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। मातृपक्ष की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। अपने बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखें। वैसे आज किसी बात से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका है। दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

