Horoscope 3 September, 2025 : यह भविष्यफल (Horoscope) आपके करियर, व्यापार, निजी जीवन और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। आपको अपने दिन की बेहतर योजना बनाने में मदद करना है। यह राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सम्मान आएगा।
मेष राशि
आपके रास्ते में जो भी रुकावट डालने वाले लोग या परिस्थितियाँ हैं, वे हार मान लेंगे या उनकी ताक़त कम हो जाएगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय व्यतीत करें।
वृषभ राशि
कार्य समय पर पूर्ण करें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। संतान के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना जल्द पूरी होगी। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा। आय में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज ढूंढने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफलता के लिए पहले कार्ययोजना बनाएं, फिर उसे लागू करें। सफलता निश्चित है।
कर्क राशि
परिजनों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन या मशीनरी खरीद सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशानी हो सकती है। संतान के व्यवहार से मन दुखी रहेगा।
सिंह राशि
कारोबार विस्तार की योजना बन सकती है। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, समझदारी से काम लें।
कन्या राशि
व्यापार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार के कारण लोग दूरी बना सकते हैं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर बाजार या सट्टे में निवेश से बचें। विश्वासघात की आशंका है। शिव आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
तुला राशि
पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। नए वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंता रहेगी। समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि
मनचाही सफलता से प्रसन्नता होगी। प्रशासनिक, सेना या सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। भूमि से संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। निंदक अब आपसे जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवादों के कारण तनाव रहेगा। अनावश्यक चिंतन से बचें।
मकर राशि
दिन विविध अनुभवों से भरा रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आएगा।
कुंभ राशि
निजी संबंधों में छोटी-मोटी बातों पर विवाद से चिंता बढ़ेगी। व्यापार में अपेक्षित लाभ होगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सत्कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह को लेकर चिंता रहेगी। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
ये भी पढ़े : Maratha reservation Protest: प्रतिनिधिमंडल ने स्वीकार की कई मांगें, मनोज जरांगे बोले- हम जीत गए
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

