Horoscope 28 august 2025 : यह भविष्यफल (Horoscope)आपके करियर, व्यापार, निजी जीवन और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। आपको अपने दिन की बेहतर योजना बनाने में मदद करना है। यह राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सम्मान आएगा।
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी, जीवनसाथी को आज आप आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशियां बढ़ेगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक और अनुकूल रहेगा। आप कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन कोई भी चल अचल संपत्ति खरीदते समय आपको उसके सभी पहलुओं की जांच स्वतंत्र रूप से कर लेनी चाहिए।
मिथुन राशि
आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा लेकिन आपके बीच तालमेल और प्रेम भी बढेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा, जोखिम वाले काम से बचें तो बेहतर होगा। पढने लिखने में आज आपकी रुचि रहेगी। सुख साधनों की चाहत आज बढेगी जिससे आपका धन आज खर्च हो सकता है। बिजनेस में आज दिन उलझन भरा रहेगा।
सिंह राशि
प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। लेकिन भावुकता पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिल सकता है। आप आज बिजनेस में बेहतर डील प्राप्त कर पाएंगे।
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन व्यापारिक मामलों में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। आपके रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे लेकिन आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। किसी करीबी संबंधी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी।
तुला राशि
आज का दिन मिलाजुल रहने वाला है। आपके सितारे बताते हें कि आज आप आज अतिउत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचें नहीं तो आपको आज परेशानी हो सकती है। बिजनेस में किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें, नहीं तो इसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी। आपको रुचिकर भोजन भी आज मिलने वाला है। सितारे कहते हैं कि साहसिक निर्णय का आपको आज फायद मिलेगा।
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन आपको धैर्य से काम को पूरा करना होगा। सितारे कहते हैं कि जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि
आज आपको मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। आर्थिक लेन-देन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। कानूनी मामलों से जुड़ा आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
सांसारिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने कार्यक्षेत्र में आज तालमेल बनाए रखें इससे आपका काम आज प्रगति की ओर बढेगा। आपको कुछ नए और बड़े अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्र से कोई अच्छा जानकारी या सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि
आपके ऊपर आज कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिससे आपकी चिंताओं में आज वृद्धि हो सकती है। वैसे अच्छी बात है कि आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलैग। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

