होम = अध्यात्म = राशिफल = Horoscope 22 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानिए किस राशि वालों का दिन होगा शानदार और किसे सताएंगी मुश्किलें!

Horoscope 22 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानिए किस राशि वालों का दिन होगा शानदार और किसे सताएंगी मुश्किलें!

by | Dec 22, 2025 | राशिफल

Horoscope 22 December 2025: ज्योतिष के अनुसार 22 दिसंबर 2025 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रह और नक्षत्रों की चाल जीवन के हर क्षेत्र नौकरी, व्यापार, प्रेम, सेहत और संतान पर असर डाल सकती है। आइए जानें राशियों का पूरा हाल

मेष राशि- आज किस्मत आपके साथ है। नौकरी और कारोबार में तेजी आएगी। अटके काम पूरे होंगे। सेहत बेहतर रहेगी। प्रेम और संतान सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आज सावधानी रखें। परिस्थितियां आपके पक्ष में कम हैं। जोखिम न लें, विवाद से बचें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में हल्की सावधानी जरूरी। पीली वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी के साथ समय आनंददायक बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी, व्यापार, प्रेम और संतान पक्ष सुखद रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बजरंगबली का प्रणाम करें।

कर्क राशि- बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, ध्यान रखें। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। शिव जी का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए दिन अच्छा है। लेखक, कवि और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष कमजोर रह सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन बेचैन रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। अनावश्यक चिंता से बचें। प्रेम, संतान और व्यापार स्थिति सामान्य रहेगी। मां काली का ध्यान रखें।

तुला राशि- घर-परिवार में हल्की नोकझोंक हो सकती है। भूमि, मकान या वाहन खरीदने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान सुख देंगे। व्यापार लाभकारी रहेगा। घरेलू तनाव से बचें। पीली वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कामों से लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मेहनत रंग लाएगी। व्यापार मजबूत रहेगा। परिवार और अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान सुख देंगे। पीली वस्तु दान करें।

मकर राशि- धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशखबरी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत के अनुसार अवसर मिलेंगे। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी अनुभव होगी। व्यापार लाभकारी रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापार और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में जीत के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान सुखद रहेगा। लाल वस्तु दान करें।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं है। व्यक्तिगत सलाह के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

ये भी पढ़े: VB-G RAM G विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, ग्रामीण रोजगार पर बड़ा फैसला