होम = Cover Story Featured = Rashifal 22 February 2026: किसकी खुलेगी किस्मत, किसे हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी? जानिए आज का पूरा भविष्यफल

Rashifal 22 February 2026: किसकी खुलेगी किस्मत, किसे हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी? जानिए आज का पूरा भविष्यफल

Rashifal 22 February 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारे दिनचर्या, सोच और फैसलों को प्रभावित करती है। 22 फरवरी 2026, रविवार का दिन है जिसे सूर्यदेव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। मान्यता है कि रविवार को सूर्य की उपासना से आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होती है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए राहत और अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को मानसिक दबाव, खर्च और रिश्तों में सावधानी की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक, आज किसका पलड़ा भारी और किसे संभलकर चलना होगा।

मेष राशि

आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। अचानक बढ़े खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। कुछ ऐसे काम सामने आ सकते हैं जो मन के खिलाफ हों, लेकिन मजबूरी में करने पड़ेंगे। यात्रा के योग हैं, पर सफर थकाने वाला रहेगा। पिता की सेहत और बच्चों के व्यवहार पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है संयम रखें। कामकाज में जल्दबाजी से बचें। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे, पर मानसिक थकान रह सकती है।

वृषभ राशि

धन के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अचानक धन लाभ संभव है, लेकिन खर्च भी उतनी ही तेजी से होगा। किसी संदेश या सूचना को लेकर भ्रम हो सकता है बिना पुष्टि किसी पर भरोसा न करें। नौकरी-कारोबार सामान्य रहेगा, पर विवादों से दूरी रखें। रिश्तों में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी। अनावश्यक यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

सेहत आज कमजोर पड़ सकती है थकान, नींद की कमी या सिरदर्द परेशान कर सकता है। प्रेम संबंधों में तकरार की आशंका है, गुस्से में कोई निर्णय न लें। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखें। नौकरी या बिजनेस में नया काम शुरू न करें। कानूनी मामलों से दूरी रखें। धैर्य से हालात संभाल लेंगे।

कर्क राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम जीवन और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को राहत दे सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अधिकारियों से बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। परिवार में किसी मुद्दे पर सफाई देनी पड़ सकती है शांत रहकर बात करें, बात आपके पक्ष में जा सकती है।

सिंह राशि

पेट से जुड़ी परेशानी या कमजोरी महसूस हो सकती है, फिसलन या चोट से बचें। इसके बावजूद आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनी रहेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें अनुकूल हैं। काम से जुड़े फैसले सही दिशा में जाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। खानपान में लापरवाही न करें।

कन्या राशि

आज व्यवहार में कठोरता आ सकती है संयम रखें। ब्लड प्रेशर या मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है। धन आएगा, लेकिन बचत जरूरी है। नए निवेश फिलहाल टालें। कामकाज ठीक रहेगा, पर नया कारोबार शुरू न करें।

तुला राशि

दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। शक और गलतफहमी दूरी बढ़ा सकती है। सेहत औसत रहेगी। ऑफिस या राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और प्रभाव मिल सकता है। विपरीत लिंग के साथ व्यवहार में मर्यादा रखें बदनामी से बचें। शांति से काम लेंगे तो नुकसान नहीं होगा।

वृश्चिक राशि

बेचैनी और उलझन रह सकती है। खर्च बढ़ने से मन परेशान रहेगा। सट्टा या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। हालात थोड़े भारी लगेंगे, लेकिन समय के साथ सुधार होगा। धैर्य और समझदारी ही आज आपकी ढाल है।

धनु राशि

गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। पैरों में दर्द या चोट की आशंका है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए दिन अच्छा है। बड़ा फैसला आज टाल दें भावनात्मक निर्णय नुकसान दे सकता है।

मकर राशि

बच्चों की सेहत या पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में खटास आएगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, हालांकि शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर का माहौल भारी रह सकता है। मां की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा काम बनेगा, पर अड़चनों के साथ।

कुंभ राशि

सेहत कमजोर रह सकती है नाक, कान या गले की समस्या संभव है। भाई-बहन से जुड़ी चिंता रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल है। कारोबार सामान्य रहेगा। आराम और आत्म-देखभाल जरूरी है।

मीन राशि

खर्च बढ़े रहेंगे। सिरदर्द, आंखों में जलन या घबराहट महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़ी परेशानियां मन को व्याकुल रखेंगी। डर या बेचैनी हावी हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न लें धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होंगी।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करते। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें: मुहूर्त खत्म, इंतजार शुरू! मार्च में कब लगेगा खरमास, क्यों नहीं होंगे विवाह और शुभ काम, जानें पूरा कारण

बंगाल