होम = अध्यात्म = राशिफल = Horoscope15 March 2026: ग्रहों की चाल से बदल सकती है किस्मत, जानें कैसे बितेगा आपका रविवार, पढ़ें पूरी राशिफल

Horoscope15 March 2026: ग्रहों की चाल से बदल सकती है किस्मत, जानें कैसे बितेगा आपका रविवार, पढ़ें पूरी राशिफल

by | Mar 15, 2026 | राशिफल

Horoscope15 March 2026: 15 मार्च 2026, रविवार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि है। आज पापमोचनी एकादशी होने के साथ ही सूर्य ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। लोन लेने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। शाम को परिवार के साथ मूवी का आनंद उठाएं। करियर में भी नए अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष थोड़ा प्रभावित रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान यादगार रहेगा। घरेलू जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini)

समय आपके पक्ष में है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में भी सुख मिलेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी तकरार हो सकती है। धैर्य रखें।

कर्क राशि (Cancer)

पैसा आपके काम आएगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता को उनकी पसंद की चीज दें, इससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज जल्दबाजी में निवेश करने से नुकसान हो सकता है। लापरवाही न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

आज फिजूलखर्ची से बचें। गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है। घरेलू जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

आज निवेश करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ संभव है। घरेलू तनाव कम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बिना सोच-समझे खर्च करने से नुकसान हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। लंबे समय के लिए निवेश करना लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज परिवार को समय दें। किसी भी तरह की शिकायत से बचें। जीवनसाथी के साथ आराम और सुखद पल बिताएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। समय अच्छा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए अनुकूल दिन है।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना हेतु प्रस्तुत किया गया है।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 का OTT धमाका: सनी देओल की फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर, जानें रिलीज डेट और स्टार कास्ट

बंगाल