होम = अध्यात्म = Ramadan 2026: साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए इसके पीछे का कारण

Ramadan 2026: साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए इसके पीछे का कारण

Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखा जाता है और सहरी-इफ्तार के साथ इबादत और दया पर जोर दिया जाता है। माना जाता है कि इसी महीने पैगंबर मुहम्मद पर कुरान की पहली आयतें अवतरित हुई थीं। हर साल रमज़ान आता है, लेकिन साल 2030 में यह पाक महीना दो बार पड़ने वाला है। आइए जानते हैं इसका कारण और पिछली घटनाओं का इतिहास।

साल 2030 में दो बार रमजान

इस्लामी कैलेंडर चंद्र आधारित होता है, जिसमें प्रत्येक महीना 29 या 30 दिनों का होता है और पूरे साल में कुल 354 दिन होते हैं। वहीं, ग्रेगोरियन कैलेंडर सौर आधारित है और इसमें 365 दिन होते हैं। इस अंतर के कारण इस्लामी महीने हर साल लगभग 10-12 दिन पहले शुरू हो जाते हैं। इसी वजह से साल 2030 में पहला रमज़ान 5 जनवरी से शुरू होगा और दूसरा रमज़ान 26 दिसंबर से। ऐसे में एक ही वर्ष में दो बार रमज़ान का पाक महीना मनाया जाएगा।

पहले कब हुआ था दो बार रमज़ान?

इससे पहले साल 1997 में इस्लामी कैलेंडर के चलते दो बार रमज़ान पड़ा था। उस साल पहला रमज़ान 10 जनवरी से शुरू हुआ और दूसरा 31 दिसंबर से। इसके अलावा साल 1965 में भी यही स्थिति बनी थी।

इस्लामी कैलेंडर की यह खासियत इसे ग्रेगोरियन कैलेंडर से अलग बनाती है। लंबे अंतराल के बाद कभी-कभी एक ही साल में रमज़ान दो बार आता है।

रमज़ान का महत्व

रमज़ान न केवल रोजा रखने का महीना है, बल्कि यह आत्मसंयम, दया और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक भी है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय अपने जीवन में संयम और इबादत को प्राथमिकता देता है, ताकि मन और आत्मा दोनों शुद्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें: Holashtak 2026: आज से होलाष्‍टक शुरू, भूलकर भी न करें ये काम; वरना हो सकता है नुकसान

बंगाल