होम = अध्यात्म = Papankusha Ekadashi 2025 : पापांकुशा एकादशी व्रत आज, जानें कथा और शुभ मुहूर्त

Papankusha Ekadashi 2025 : पापांकुशा एकादशी व्रत आज, जानें कथा और शुभ मुहूर्त

Papankusha Ekadashi 2025 : आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन पापांकुशा एकादशी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और दुखों से मुक्ति मिलती है।

अगर आप भी भगवान श्रीहरि की विशेष कृपा पाना और व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो एकादशी के दिन पूजा के दौरान पापांकुशा एकादशी व्रत कथा (Papankusha Ekadashi Katha) का पाठ अवश्य करें। धार्मिक मान्यता है कि इस कथा का पाठ करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं पापांकुशा एकादशी व्रत कथा।

पापंकुशा एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन समय में विंध्य पर्वत पर एक बहेलिया रहता था। वह बहुत क्रूर और हिंसक था और अपने जीवन में लूट-पाट, हिंसा और अन्य पापकारी कार्य करता रहा। जब बहेलिया का अंतिम समय आया, तो यमराज ने अपने दूतों से उसे लेने के लिए कहा। यमदूतों ने बहेलिया को बताया कि उसका धरती पर अंतिम दिन है।

अंतिम समय नजदीक आने पर बहेलिया बहुत भयभीत था। उसने अपने बुरे कर्मों का अनुमान लगाया कि मृत्यु के बाद उसे उनका दंड भुगतना पड़ेगा। उसकी कठिन परिस्थिति देख अंगिर ऋषि को उस पर दया आ गई।

बहेलिया ने ऋषि से कहा कि अपने जीवन में कई पशु-पक्षियों को मारने के कारण उसके पाप अत्यधिक बढ़ गए हैं और इसलिए उसे नर्क में जाना पड़ेगा। उसने पूछा कि क्या कोई उपाय है जिससे वह अपने सभी पापों से मुक्ति पा सके।

अंगिर ऋषि ने उसे आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी व्रत करने की सलाह दी। बहेलिया ने विधिपूर्वक एकादशी व्रत किया और धार्मिक मान्यता के अनुसार, उसके सभी पाप समाप्त हुए और उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई।

पापांकुशा एकादशी 2025: तारीख और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी 2025 में 03 अक्टूबर को है।

एकादशी तिथि की शुरुआत: 02 अक्टूबर, शाम 07:10 बजे

एकादशी तिथि का समापन: 03 अक्टूबर, शाम 06:32 बजे

ये भी पढ़े : Horoscope 3 october, 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का पूरा दिन कैसा रहेगा

बंगाल