Second Monday of Sawan: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान शिव भक्त पूरे भक्ति भाव से व्रत, पूजा और रुद्राभिषेक करते हैं। साल 2025 में सावन का दूसरा सोमवार बेहद शुभ माना जा रहा है। आइए जाने भगवान शिव को कैसे करे खुश:
दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
1. गंगाजल:
गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक सबसे पुण्य माना जाता है। इससे पापों का नाश होता है और जीवन में शांति आती है।
2. कच्चा दूध:
शिव जी को कच्चा दूध बहुत प्रिय है। इससे मन की शुद्धि होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
3. बेलपत्र:
बेलपत्र त्रिनेत्र रूपी होते हैं, जो शिवजी को अत्यंत प्रिय हैं। तीन पत्तों वाला बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने फल मिलता है।
4. भांग और धतूरा:
शिव जी को भांग और धतूरा प्रिय हैं। ये चढ़ाने से शांति और बुरी आदतों से मुक्ति मिलती है।
5. शहद और दही:
शहद और दही, इनसे अभिषेक करने से जीवन में मधुरता आती है और सौभाग्य बढ़ता है।
6. सफेद फूल:
शिवजी को सफेद रंग पसंद है, इसलिए श्वेत पुष्प चढ़ाना शुभ होता है।
सावधानियां
• बेल पत्र साफ होना चाहिए और टूटे हुए पत्ते न चढ़ाएं।
• ताम्रपत्र (तांबे के लोटे) से जल चढ़ाएं।
•पूजा के दौरान मोबाइल या बातें करने से बचें।
क्यों है सावन के सोमवार का इतना महत्व?
दूसरे सोमवार को विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन यदि कोई भक्त पूरी श्रद्धा और सही विधि से शिवलिंग पर जल और पूजन सामग्री चढ़ाता है, तो भगवान शिव उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
मंत्रों और ध्यान से बढ़ेगी पूजा की शक्ति
सिर्फ पूजन सामग्री चढ़ाना ही नहीं, बल्कि “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना और ध्यान के साथ पूजा करना भी बेहद जरूरी होता है। सावन का दूसरा सोमवार एक सुनहरा मौका है भगवान शिव को खुश करने का। सही विधि से पूजा करने पर शिवजी न सिर्फ दुख हरते हैं बल्कि जीवन में सफलता, सुख का रास्ता भी खोलते हैं।
यह भी पढ़ें: 21 जुलाई 2025 राशिफल: कन्या, धनु और मीन को मिलेगा पैसा और फायदा, बाकी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

