होम = अध्यात्म = Ganesh Chaturthi 2025: भगवान गणेश को इन पांच मिठाइयों का लगाएं भोग, पढ़े रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2025: भगवान गणेश को इन पांच मिठाइयों का लगाएं भोग, पढ़े रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी भारत के सबसे मशहूर और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस साल ये त्योहार 27 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा। बता दें कि ये महाराष्ट्र के खास त्योहारों में से है। हम अब आपको ऐसी मिठाई बताएंगे जिसका आप भगवान गणेश को भोग भी लगा सकते है साथ ही खुद भी व्रत में खा सकते है। आइएं जानते है कौन सी मिठाई करे बनाएं।

सभी त्योहारों की तरह गणेश चतुर्थी पर भी घरों में कई तरह से स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।

मोदक

भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय है। इस त्योहार के लिए यह बहुत मशहूर मिठाई है। इनके अंदर नारियल और गुड़ के साथ ही कई तरह की फिलिंग्स भरी जाती हैं और इलायची के स्वाद से भरपूर होते है । इन्हें स्टीम करके या तलके भी बनाया जाता है।

पूरन पोली

पूरन पोली एक सॉफ्ट चपटी रोटी होती है जिसमें चना दाल, गुड़ और इलायची से बनी मीठी फिलिंग भरी होती है। इसे आमतौर पर घी के साथ परोसा जाता है।

श्रीखंड

श्रीखंड एक मलाईदार मिठाई होती है, जो हंग कर्ड (छाना हुआ दही)  से बनाई जाती है। इसे चीनी से मीठा किया जाता है और केसर, इलायची और मेवों से इसका स्वाद बढ़ाया जाता है।

साबूदाना खिचड़ी

गणेश चतुर्थी के दौरान लोग व्रत भी करते है और साबूदाना खिचड़ी व्रत के लिए एक शआनदार व्यंजन है। इसे भीगे हुए साबूदाना, मूंगफली, आलू और हल्के मसाले से बनाया जाता है। ये लाइट खाना होता है इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

सूजी का हलवा

रवा शीरा सूजी, घी, चीनी और दूध से बना एक स्वादिस्ट व्यंजन होता है। इसमें केसर, इलायची औऱ ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाया जाता है। इसे अक्सर भगवान गणेश के प्रसाद के रुप में बनाया जाता है।

ये भी पढ़े :  26 या 27 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा Ganesh Chaturthi, जानें शुभ योग और पूजा विधि

बंगाल