होम = अध्यात्म = Navami Kanya Pujan 2025 : नवमी पर कन्या पूजन का शुभ समय, जानें महत्व और विधि

Navami Kanya Pujan 2025 : नवमी पर कन्या पूजन का शुभ समय, जानें महत्व और विधि

Navami Knaya pujan 2025 : शारदीय नवरात्र का पावन पर्व इस बार 21 सितंबर 2025 से प्रारंभ हुआ था। नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना के बाद नवमी को कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार नवमी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भक्तजन नौ कन्याओं और एक भैरव स्वरूप (छोटे बालक) को भोजन कराकर देवी मां को प्रसन्न करते हैं।

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

  • नवमी प्रारम्भ – 30 सितंबर, 2025 को 06:06 पी एम बजे
  • नवमी समाप्त – 1 अक्टूबर , 2025 को 07:01 पी एम बजे
  • कन्या पूजन का श्रेष्ठ समय: 1 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शुभ रहगा।

कन्या पूजन का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि नवमी (Navami Knaya pujan 2025 ) के दिन कन्याओं को देवी के विभिन्न स्वरूपों का रूप माना जाता है। उन्हें भोजन, फल, प्रसाद और उपहार देकर संतुष्ट करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह पूजन अन्न, धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है।

कन्या पूजन की विधि

  • सबसे पहले घर को साफ-सुथरा करके पूजन स्थल पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • फिर आमंत्रित की गई कन्याओं और छोटे बालक के चरण धोकर उन्हें आसन पर बैठाएं।
  • उन्हें रोली, चंदन और अक्षत से तिलक करें तथा पुष्प अर्पित करें।
  • कन्याओं को पूरी, हलवा और चने का भोग खिलाएं।
  • भोजन के बाद प्रत्येक कन्या को उपहार, वस्त्र या दक्षिणा दें और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

विशेष नियम

  • कन्याओं की संख्या नौ हो तो सर्वोत्तम है, लेकिन जितनी उपलब्ध हों उतने से भी पूजन पूर्ण माना जाता है।
  • उन्हें प्रसन्न मन से भोजन कराना और सत्कार करना अनिवार्य है।
  • कन्याओं को कभी भी खाली हाथ विदा न करें।

ये भी पढ़ेDurga Ashtami 2025 : मां महागौरी की आरती से पूरी होती है साधना, मिलेगी अन्न-धन और सुख-समृद्धि

अस्वीकरण (Disclaimer): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

बंगाल