Horoscope 20 Nov, 2025 : आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कहीं उत्साह और खुशियों की लहर है तो कहीं संबंधों में तनाव या स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ। आइए जानें, आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है।
मेष राशि
आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। अचानक आए बदलाव आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। परिवार की एक समस्या का हल मिलेगा, लेकिन बोलते समय सावधानी रखें। व्यापार में जल्दीबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी में बहस से दूर रहें। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।
वृषभ राशि
आज घर-परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और पुरानी सेहत की समस्या में सुधार दिखेगा। कुछ जरूरी कामों में पैसा और समय खर्च हो सकता है। अनचाहे खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ छोटी यात्रा हो सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ कामों में रुकावट आएगी, लेकिन आप शांति से उन्हें संभाल लेंगे। आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बच्चों की चिंता दूर होगी।
कर्क राशि
आज सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। किसी बड़े या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। अचानक खर्च बढ़ सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी, लेकिन मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज मेहनत से आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी, लेकिन कुछ बेकार खर्च भी होंगे। व्यापार में कर्मचारियों से तालमेल रखें। सेल्स-मार्केटिंग वालों को बड़ी डील मिल सकती है। शाम को किसी समारोह में जा सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा।
कन्या राशि
काम पर ध्यान देना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में भाग्य साथ देगा, लेकिन किसी को उधार न दें। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। उपहार मिलने की संभावना है।
तुला राशि
नौकरी में साथियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक परेशानी कम होगी। धन योग बन रहा है, जिससे आपके पैसे वापस मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से फायदा होगा। रेडीमेड कपड़ों के व्यापारियों को अच्छी कमाई हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज आपको योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। काम में सावधानी रखें। कोई काम पूरा होने से पहले किसी से शेयर न करें। यात्रा में सतर्क रहें। थकान और आंखों में जलन हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकता है, लेकिन धन लाभ भी होगा। फैसले सोच-समझकर लें।
धनु राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। यात्रा और वाहन पर खर्च होगा। परिवार व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी अच्छे काम का फल मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद होगी। सेहत में कंधे और कमर में दर्द हो सकता है। प्रेम संबंधों में तालमेल अच्छा रहेगा।
मकर राशि
आज का दिन लाभदायक है। पहले किए कामों का फायदा मिलेगा। परिवार में सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश सफल होगा। विरोधियों से सावधान रहें, अपनी योजनाएं गुप्त रखें। नए कपड़े या सुख-सुविधा मिल सकती है।
कुंभ राशि
भाग्य आपका साथ देगा। काम और व्यापार के लिए यात्रा संभव है। विदेश व्यापार वालों को बड़ी खबर मिल सकती है। बच्चों को लेकर चिंता रहेगी। ससुराल से सहयोग मिलेगा। किसी योजना में निवेश कर लाभ कमा सकते हैं। सेहत को हल्के में न लें।
मीन राशि
आज धैर्य की जरूरत है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा। कोई काम अटक सकता है इसलिए योजना बनाकर चलें। प्रॉपर्टी विवाद आपसी बातचीत से सुलझ सकता है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का अवसर बनेगा। परिवार में तालमेल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। यात्रा संभव है।

