• होम
  • अध्यात्म
  • शुक्रवार को पूर्णिमा पर बन रहा लक्ष्मी-नारायण योग, धन वृध्दि के लिए करें ये उपाय

शुक्रवार को पूर्णिमा पर बन रहा लक्ष्मी-नारायण योग, धन वृध्दि के लिए करें ये उपाय

Sawan Purnima 2025
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2025 15:18:14 IST

Sawan Purnima 2025 : सावन पूर्णिमा शुक्रवार 08 अगस्त 2025 को पड़ रही है। शुक्रवार पड़ने के कारण ये अपने आप में बहुत खास रहने वाली है। इस दिन लक्ष्मी नारायरण योग बन रहे है, इसलिए आप अपने जीवन से सारे दुख दूर कर सकते हैं।

आइए विस्तार से जानें शुक्रवार के खास उपाय…

धन में वृद्धि के लिए करें यह उपाय

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ उन्हें एक लाल रंग का वस्त्र या साड़ी हल्दी, दूर्वा, कुछ धन और जीरा के साथ अर्पित करना चाहिए।

जीरे की जगह आप कच्चा चावल भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत लाभकारी माना गया है। इसके बाद, अगले दिन मंदिर से धन और हल्दी को उठाकर अपने पर्स या तिजोरी में रखना चाहिए।

ऐसा करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है और धन में वृद्धि होने लगती है। साथ ही, जीरे को उठाकर जीरा रखने वाले डिब्बे में मिला देना चाहिए और इस बात का ख्याल जरूर रखें की डिब्बा कभी भी खाली न हो। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है।

जीवन में सुख-शांति के लिए करें यह उपाय

माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें खीर का भोग भी जरूर लगाना चाहिए। वहीं, पूर्णिमा होने से शाम के समय चंद्रमा को खीर का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की समस्याओं से निजात मिल सकती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।

माना जाता है कि माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से घर में आने वाली समस्याएं भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते है।

माता लक्ष्मी और विष्णुजी की पाएं कृपा

शुक्रवार के शाम को माता लक्ष्मी की आरती करते समय कपूर और लौंग का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही, इस आरती को तुलसी को भी अवश्य दिखाएं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं, जीवन में तरक्की हासिल करने के लिए आप शुक्रवार को माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके लिए पुष्पों को चढ़ाते समय ‘ओम कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद’ मंत्र का जाप अवश्य करें।

ये भी पढ़े : रक्षाबंधन 2025 : शुभ मुहुर्त पर बांधे राखी, इस मंत्र के साथ भाई की लंबी उम्र की करें कामना