Lalbaghcha Raja 2025 : मुंबई में गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल खास होता है, लेकिन जब बात लालबागचा राजा की होती है तो उत्साह का स्तर और भी ऊंचा हो जाता है। 27 अगस्त की सुबह से ही हजारों भक्त पंडाल में जुट पहुंचे। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के नारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
इस साल की खास थीम, तिरुपति बालाजी स्वरूप
इस बार लालबागचा राजा को तिरुपति बालाजी की भव्य थीम में सजाया गया है। गणेश जी के हाथ में चक्र, सिर पर सुनहरा मुकुट और बैंगनी रंग की धोती
यह रूप भक्तों को पहली ही झलक में श्रद्धा और भक्ति से भर देता है। पंडाल का निर्माण भी सोने जैसे आकर्षक रंग और रोशनी से सजाया गया है, जिससे यह किसी महल से कम नहीं दिखता।
92वां साल, परंपरा और आस्था का संगम
लालबागचा राजा गणेशोत्सव का यह 92वां वर्ष है। 1934 में शुरू हुई यह परंपरा अब मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेश तक प्रसिद्ध हो चुकी है। अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर 2025) तक लाखों लोग प्रतिदिन यहां दर्शन करने आते रहेंगे।
दर्शन की व्यवस्था और टिकट दरें
भीड़ को संभालने के लिए इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक दर्शन का समय होगा। दर्शन के प्रकार होगे। पहला चरनस्पर्श दर्शन (प्रतिमा के पास से गुजरकर स्पर्श करने का मौका, लंबी कतार के साथ) और दुसरा मुखदर्शन (दूर से दर्शन, अपेक्षाकृत कम समय में) होगा। टिकट दरें सामान्य दर्शन ₹50, VIP दर्शन – ₹200, विशेष दर्शन – ₹500 ये पास ऑनलाइन और स्थल दोनों पर उपलब्ध हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुंबई पुलिस ने भीड़ को देखते हुए 36,000 पुलिसकर्मियों को शहरभर में तैनात किया है। लालबागचा राजा पंडाल के आसपास सुरक्षा चेकिंग, CCTV निगरानी और भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए हैं।
ये भी पढ़े – बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के घर गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे
सामाजिक एकता और भाईचारा
इस बार लालबागचा राजा (Lalbaghcha Raja 2025) के लिए सजावट में मुस्लिम कारीगरों ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने पंडाल के लिए मखमली पर्दे सिलकर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की है। यह उत्सव केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन चुका है।
भक्तों की श्रद्धा और उमंग
सुबह से ही भक्त घंटों लंबी लाइनों में खड़े होकर दर्शन कर रहे हैं। कई श्रद्धालु अपने परिवार और बच्चों के साथ आए। ढोल-ताशे की गूंज, प्रसाद वितरण और भक्ति गीतों ने माहौल को और पवित्र बना दिया।
ये भी पढ़े – Ganesh Chaturthi 2025: इस एक्ट्रेस की बेटी ने बनाई अपनी पहली गणेश मूर्ति, शेयर किया प्यारा Video
लालबागचा राजा केवल एक गणेश प्रतिमा नहीं है, बल्कि यह मुंबई की आस्था, परंपरा और एकजुटता का प्रतीक है। इस बार की तिरुपति बालाजी थीम ने भक्तों को नई अनुभूति दी है। अगले 10 दिनों तक यहां श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो।
आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 27, 2025
पीएम ने आगे कहा कि भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!

