Kharmas 2025 : हर साल खरमास वर्ष में दो बार आता है। ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य का गोचर देव गुरु बृहस्पति की राशियों धनु या मीन में होता है, तब खरमास लगता है। इसकी अवधि लगभग 30 दिन की होती है।
खरमास की तिथि
इस साल 16 दिसंबर 2025 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और तभी से खरमास की शुरुआत होगी। यह चलकर 14 जनवरी 2026 तक रहेगा, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
खरमास में क्यों नहीं करते शुभ काम
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य जब गुरु की राशियों (धनु और मीन) में होते हैं, तो सूर्य की तेज शक्ति कम हो जाती है और गुरु की शुभता प्रभावित होती है। यही वजह है कि इस दौरान शुभ-मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
क्या करना चाहिए और क्या नहीं
खरमास के दौरान:
व्रत, उपवास, पूजा-पाठ और आत्मसयंम का समय माना जाता है।
विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
कोई नया व्यापार शुरू नहीं करना चाहिए।
सोने-चांदी या कीमती वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए उत्तम है, इसलिए लोग इस दौरान अपने जीवन में संयम और धर्म का पालन करें।

