होम = अध्यात्म = Janmashtami 2025 Bhog : भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए बनाएं धनिया पंजीरी और मखाना पाग, जानें आसान विधि

Janmashtami 2025 Bhog : भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए बनाएं धनिया पंजीरी और मखाना पाग, जानें आसान विधि

Janmashtami 2025 Bhog : जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन उपवास रखते हैं, मंदिर सजाते हैं और रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। जन्माष्टमी की पूजा में भोग का विशेष महत्व है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को मिठाई और माखन-मिश्री अत्यंत प्रिय है, लेकिन इसके साथ कुछ पारंपरिक प्रसाद भी अर्पित किए जाते हैं, जिनमें धनिया पंजीरी और मखाना पाग का विशेष स्थान है। इस जन्माष्टमी, आप भी अपने हाथों से इन प्रसादों को बनाकर नंदलाल को भोग लगा सकते है और घर में आनंद-समृद्धि का अनुभव करें।

धनिया पंजीरी

व्रत में ऊर्जा और स्वाद का संगम

सामग्री: 1 कप धनिया पाउडर (भुना हुआ), ½ कप पिसी चीनी, ½ कप घी, ¼ कप मिक्स ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम, पिस्ता), 2 बड़े चम्मच नारियल बूरा

विधि: 1. सबसे पहले घी को कड़ाही में गरम करें।
2. इसमें धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर भूनें, जब तक खुशबू न आने लगे।
3. अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर हल्का भून लें।
4. आंच बंद करके इसमें पिसी चीनी और नारियल बूरा डालकर अच्छे से मिलाएं।
5. ठंडा होने पर भगवान कृष्ण को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में बांटें।

मखाना पाग

खस्ता, मीठा और पौष्टिक प्रसाद

ये भी पढ़े : Balram Jayanti 2025: श्रीकृष्ण के बड़े भाई ‘दाऊ का आज जन्मदिन, जानें कुछ रोचक बातें

सामग्री: 2 कप मखाने, 1 कप चीनी, ½ कप पानी, 1 बड़ा चम्मच घी, ¼ कप कटे ड्राई फ्रूट

विधि: 1. कड़ाही में घी गरम करके मखानों को कुरकुरा होने तक भून लें।
2. दूसरी कड़ाही में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें (एक तार की)।
3. इसमें भुने हुए मखाने और ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. मिश्रण को घी लगी थाली में फैलाकर सेट होने दें।
5. ठंडा होने पर टुकड़ों में काटकर भोग के लिए तैयार करें।

ये भी पढ़ेKrishna Janmashtami 2025: जानें श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, खास पूजन विधि और आध्यात्मिक महत्व

जन्माष्टमी भोग का महत्व

मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन घर पर बना शुद्ध, सात्त्विक और प्रेम से तैयार भोग भगवान को अर्पित करने से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। धनिया पंजीरी और मखाना न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि उपवास में शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

बंगाल