Janmashtami 2025 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारत के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों में से एक है। हर साल इस दिन को देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। छोटे और बड़े पर्दे पर भी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाललीलाओं और उपदेशों को बार-बार दर्शाया गया है। कई अभिनेताओं ने अपने अभिनय से कृष्ण के दिव्य स्वरूप को जीवंत किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

B R Chopra
बी. आर. चोपड़ा की महाभारत में नितीश भारद्वाज का कृष्ण रूप आज भी लोगों के मन में बसा है। उनकी शांति, गहरी आवाज़ और गंभीर अभिनय ने इस किरदार को कालजयी बना दिया।

Vishal Karwal
विशाल करवाल ने कृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर द्वारकाधीश तक के सफर को बड़े ही आकर्षक अंदाज में पर्दे पर उतारा। उनकी करिश्माई छवि और संवाद अदायगी दर्शकों को बेहद पसंद आई।

Ramanand Sagar
रामानंद सागर के टीवी शो श्रीकृष्ण में स्वप्निल जोशी ने बाल और युवा कृष्ण की भूमिका निभाई। मासूमियत और भावनाओं से भरे उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Mrunal Jain
बालाजी टेलीफिल्म्स के शो में मृणाल जैन ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया। उनकी सादगी और सहज अभिनय ने इस भूमिका में विशेष गहराई ला दी।

Akshay Kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फिल्म ओह माय गॉड में एक आधुनिक कृष्ण का रोल निभाया। उनकी चंचलता, हास्य और प्रासंगिक संवादों ने दर्शकों को एक बिल्कुल नया दृष्टिकोण दिया।

Saurabh Raj Jain
स्टार प्लस के महाभारत में सौरभ राज जैन का अभिनय कृष्ण के रूप में ऐतिहासिक साबित हुआ। उनकी गहरी आवाज़ और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया।

Sumedh Mudgalkar
युवा दर्शकों के बीच सुमेध मुद्गलकर का राधाकृष्ण में अभिनय बेहद लोकप्रिय है। उनकी ऊर्जा, मधुर भाव-भंगिमाएं और भावनात्मक प्रस्तुति ने उन्हें आधुनिक युग का “युवाओं का कृष्ण” बना दिया।
ये भी पढ़े : श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए ‘जन्माष्टमी’ पर करें इन नामों का जाप

