Horoscope Today, 20 October 2025: दिवाली पर चमकेगा भाग्य! इन 12 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा धन-वृद्धि और सुख-संपत्ति का आगमनदिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर को पड़ रहा है, और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि यह दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। उच्च का बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं, जिससे लक्ष्मी कृपा के द्वार खुल रहे हैं। शुक्र और चंद्रमा कन्या में, जबकि सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से कुछ राशियों की किस्मत सचमुच चमकने वाली है।
जानिए किस राशि का क्या है फल…
मेष राशि (Aries)
दिवाली पर गुरु की कृपा से ज्ञानवृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और पारिवारिक सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। लाल रंग पहनना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि: (Taurus)
संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम में नयापन आएगा। आर्थिक रूप से उन्नति के योग हैं। सफेद या हल्का नीला रंग पहनना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफेद रंग पहनकर दिवाली मनाएं।
कर्क राशि (Cancer)
व्यापार में उन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक सुख बना रहेगा। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
धनवृद्धि और पारिवारिक विस्तार के योग हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। पीला रंग पहनें, शुभता बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo)
आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक लाभ के साथ सामाजिक सम्मान भी मिलेगा। नीला रंग शुभ रहेगा।
तुला राशि (Libra)
खर्च बढ़ सकता है, लेकिन नुकसान नहीं होगा। मन में चिंता रहेगी पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। हल्का नीला या हरा रंग शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
पुराने स्रोतों से धन प्राप्ति होगी। सरकारी मामलों से दूर रहें। लाल या पीला वस्त्र शुभ रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
कोर्ट-कचहरी में विजय और व्यापार में उन्नति होगी। रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है, पर प्रेम कायम रहेगा। लाल रंग पहनें।
मकर राशि (Capricorn)
भाग्य मजबूत रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हरा रंग शुभ फल देगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी। हरा या सफेद रंग पहनना लाभकारी होगा।
मीन राशि (Pisces)
दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि और तरक्की के योग हैं। पीला या क्रीम रंग पहनना शुभ रहेगा।
इस दिवाली मां लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों पर धन और सौभाग्य की वर्षा होने वाली है- बस आस्था, संयम और शुभ रंगों का साथ बनाए रखें।
ये भी पढ़े – Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त

