Horoscope Today, 27 October 2025 : आज का दिन सभी राशियों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए दिन भाग्यवृद्धि और आर्थिक लाभ लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को निर्णय लेने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल —
मेष राशि
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। घर में धार्मिक आयोजन का माहौल बनने से मन शांत रहेगा।
वृष राशि
आज आपको भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। किसी अजनबी की बातों में आने से परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
सामाजिक और सार्वजनिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर किसी योजना से तनाव हो सकता है, ऐसे में विशेषज्ञ से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। व्यवसाय में छोटी-छोटी सफलताएं मिलेंगी। यदि कोई पैसा कहीं अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने के संकेत हैं।
सिंह राशि
नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन विशेष रहेगा। पदोन्नति या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।
कन्या राशि
आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।
तुला राशि
आज कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अचानक कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक विवादों में चुप रहना ही उचित रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आया है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा अधिक हो सकती है, लेकिन उससे लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि
आपके निर्णय से आज सफलता मिल सकती हैं। किसी गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। दान-पुण्य में रुचि रहेगी।
ये भी पढ़े – Chhath Puja 2025 : जानें 27-28 अक्टूबर के अर्घ्य व शुभ मुहूर्त
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है।
मीन राशि
आज पारिवारिक संबंधों में मिठास बढ़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण सौदे के पक्का होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

