होम = अध्यात्म = Horoscope Today, 26 October 2025 : जानिए, आज आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा – खास या सामान्य?

Horoscope Today, 26 October 2025 : जानिए, आज आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा – खास या सामान्य?

Horoscope Today, 26 October 2025 : 26 अक्टूबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कहीं भाग्य का साथ मिलेगा तो कहीं मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।

वृष राशि

भाग्य आपका साथ देगा और जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां दूर होगी। किसी अतिथि का आगमन भी संभव है। हालांकि, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें क्योंकि लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन व्यस्तता और दौड़भाग से भरा रहेगा। आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ी चिंता संभव है।

कर्क राशि

आज आय में वृद्धि के बावजूद खर्च अधिक रहेगा। सहकर्मियों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम में पूरी मेहनत करें और किसी पर निर्भर न रहें।

सिंह राशि

आर्थिक लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और बाहर का खाना अवॉइड करें।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिरता देने वाला रहेगा। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी।

तुला राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर सामने आएंगे। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी बड़े निर्णय से पहले सोच-विचार करें।

वृश्चिक राशि

राजनीति या सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक समारोह या मनोरंजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करें, इससे भाग्य प्रबल होगा।

मकर राशि

सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े – छठ पूजा पर क्यों लगाती हैं महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर ? जानिए इसके धार्मिक कारण

कुंभ राशि

आज का दिन तरक्की और सफलता से भरा रहेगा। काम में मन लगेगा और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निवेश करें।

मीन राशि

दिन लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी या पार्टनरशिप से जुड़े प्रस्ताव फायदेमंद साबित होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा।

बंगाल