होम = अध्यात्म = Horoscope Today, 25 October 2025 : 12 राशियों के लिए मिला-जुला दिन, जानें किसे मिलेगी खुशखबरी और कौन रहेगा सतर्क

Horoscope Today, 25 October 2025 : 12 राशियों के लिए मिला-जुला दिन, जानें किसे मिलेगी खुशखबरी और कौन रहेगा सतर्क

Horoscope Today, 25 October 2025 : आज का दिन राशियों के अनुसार कुछ लोगों के लिए तरक्की और उपलब्धियों का रहेगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर बन सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन आपके जीवन स्तर को ऊपर ले जाएगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद लेने की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। नई योजनाओं पर विचार करेंगे। बोलचाल में संयम रखें, वरना बात बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बदलाव से पहले सोच-विचार जरूरी है। खर्चों में नियंत्रण रखें।

सिंह राशि (Leo)

काम पर फोकस रखें, मेहनत का परिणाम सकारात्मक मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। घर के बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से थोड़ी बेचैनी हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परिवार में बहस का कारण बन सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उन्हें पीछे छोड़ देंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई काम अंतिम समय में रुक सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको सफलता की सीढ़ियां चढ़ने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। बच्चों को संस्कार और परंपराओं से जोड़ने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। माता-पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।

मकर राशि (Capricorn)

व्यवसायिक लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। दूर के रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। किसी से निजी जानकारी साझा न करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

पुराने अधूरे कार्य पूरे करने में अड़चनें आ सकती हैं। नौकरी में अस्थिरता महसूस हो सकती है। परिवार में किसी को दिया गया वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़े – Chhath Puja 2025 : माता सीता और द्रौपदी ने रखा था पहला छठ व्रत, जानें पौराणिक कथा

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ाएगा। मन में शांति बनी रहेगी। आस-पास के लोगों की नीयत पर नजर रखें। अनावश्यक जलन या ईर्ष्या से दूर रहें।

बंगाल