Horoscope Today, 19 October 2025 : ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज सभी 12 राशियों के जीवन में नए बदलाव लेकर आ रही है। किसी को तरक्की का तोहफा मिलेगा, तो किसी को रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए योजनाओं से भरा रहेगा। व्यवसाय में नई रणनीतियां बनाने का समय है। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपको कोई जिम्मेदार काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप समय पर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलने की संभावना है। हालांकि ससुराल पक्ष से हल्का तनाव रह सकता है। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिलने के योग हैं।
वृष राशि (Taurus)
वृष जातकों के लिए दिन आराम और सुविधा बढ़ाने वाला है। आप जीवन का आनंद उठाएंगे और तनाव से दूरी बनाए रखेंगे। जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। धन निवेश सोच-समझकर करें। संतान को किसी नए अवसर के लिए बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की किसी नए विषय में दिलचस्पी बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
स्वास्थ्य पर ध्यान देना आज जरूरी रहेगा। तला-भुना भोजन अवॉइड करें। जीवनसाथी को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्य में शामिल होकर संतोष मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन उत्सवमय रहेगा। किसी शुभ कार्य या पारिवारिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी की संभावना है। पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी, लेकिन आंखों की सेहत पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। मामा पक्ष से धन लाभ संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार संग बाहर घूमने की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। काम का बोझ बढ़ने से थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए नौकरी और करियर में नए अवसर खुलेंगे। किसी दूसरी कंपनी से ऑफर आ सकता है। घर के मामलों में संतुलन बनाए रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं।
तुला राशि (Libra)
आज आपको कार्यक्षेत्र में पूरा फोकस रखना होगा। जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार तनाव दे सकता है। खर्च और आय का संतुलन बनाए रखें। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। कोई नया सामान या संपत्ति खरीद सकते हैं। किसी पुराने दोस्त की सलाह पर बिना सोचे निवेश न करें। घर में पूजा या धार्मिक आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम से खुशी मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, वरना धोखा हो सकता है। प्रॉपर्टी डील में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक वादों को समय पर पूरा करें। मनमौजी स्वभाव से बचें और टालमटोल की आदत पर काबू रखें।
मकर राशि (Capricorn)
रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। खान-पान का ध्यान रखें और स्वास्थ्य पर लापरवाही न करें।
ये भी पढ़े – Dhanteras 2025 : धनतेरस पर सोना क्यों खरीदते हैं? जानें विधि, कथा और आज का खरीदारी मुहूर्त
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ जातकों के लिए मेहनत का दिन रहेगा। प्रेम जीवन में साथी की बातों में आकर निर्णय न लें। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें और दिखावे से दूर रहें। पिताजी से व्यापारिक सलाह फायदेमंद रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार संग अच्छा समय बितेगा। संतान की सेहत पर ध्यान दें। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ के योग हैं।

