Horoscope Today, 17 October 2025: आज 17 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर पूरे दिन और रात सिंह राशि में रहेगा। मघा नक्षत्र से आगे बढ़ते हुए चंद्रमा आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, कल सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग का शुभ संयोग बनने जा रहा है। ग्रहों की यह चाल कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आई है। खासतौर पर वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों को लाभ के संकेत हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से —
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर और कार्यस्थल दोनों जगह व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो भविष्य में सफलता दिला सकती हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। खर्चों में संयम रखें और कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाए रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
ग्रहों की स्थिति आज आपको आर्थिक लाभ के योग दे रही है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे। परिजनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
सूर्य और चंद्रमा का शुभ प्रभाव आज आपको भाग्यवृद्धि के योग दे रहा है। परिवार में बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शाम का समय घूमने-फिरने या मनोरंजन में बीतेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी है। खानपान में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। कुछ पारिवारिक विषयों पर माता-पिता से चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे दिन लाभकारी रहेगा। घर में प्रसन्नता और सुकून का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता रखें और क्रोध से बचें। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और व्यापारिक मामलों में नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। दान-पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
तुला राशि (Libra)
आज सूर्यदेव का आपकी राशि में प्रवेश आपको भाग्यशाली बना रहा है। करियर और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोस्तों संग मौज-मस्ती का भी योग है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें, लेकिन आपकी सूझबूझ से सब कुछ नियंत्रण में रहेगा। कारोबार में नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। भाइयों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में तालमेल बनाए रखें और अनावश्यक बहस से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ा कोई निर्णय आपको लाभ पहुंचा सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुश करेगी। जीवनसाथी के साथ घर की सजावट या किसी नए काम में सहयोग रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
दिन शुभ और कार्यों से भरा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान और उपहार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज का दिन व्यस्त होने के बावजूद सुखद रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन निवेश और संपत्ति के मामलों में अनुकूल है। व्यवसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
ये भी पढ़े – Diwali 2025 : इस बार दो दिन होगी गोवर्धन पूजा, जानें कब मनाई जाएगी दिवाली
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। घर में शुभ कार्य के आयोजन के संकेत हैं। बिजनेस में नई डील मिलने से लाभ होगा। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। दूर के रिश्तेदारों से संपर्क बढ़ेगा। दिन के अंत में पारिवारिक स्नेह और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

