होम = अध्यात्म = Horoscope 10 Dec 2025: जानिए आज किस राशि पर बरसेगा भाग्य और कौन रहेगा सतर्क!

Horoscope 10 Dec 2025: जानिए आज किस राशि पर बरसेगा भाग्य और कौन रहेगा सतर्क!

Horoscope 10 Dec,2025 : आज का दिन अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आया है। कहीं खुशियां हैं, कहीं चुनौतियां, और कहीं सुधार के मौके। आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल सरल शब्दों में-

मेष राशि

पंचम भाव में चंद्र–केतु का योग मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में सजग रहने की जरूरत है, परंतु मंगल का बल सफलता दिलाएगा। तकनीकी क्षेत्र में लाभ संभव। खर्च पर नियंत्रण रखें और संतान की सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ़ में सामंजस्य ज़रूरी। चोट व जोखिम से बचें।

वृषभ राशि

सप्तम भाव में राशि स्वामी का गोचर उन्नति दिलाएगा। नौकरी–व्यापार में लाभ के योग। तकनीकी, वस्त्र और मोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा। लव लाइफ में बड़ा निर्णय संभव। राजनीतिक संपर्क उपयोगी रहेंगे। सेहत सामान्य पर अपच की आशंका।

मिथुन राशि

तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं पर समाधान भी मिल जाएगा। आर्थिक मामलों में संयम रखें, अनचाहे खर्च संभव। बिज़नेस में लाभ के संकेत। शिक्षा व अकाउंट क्षेत्र के लोगों के लिए शुभ समय। परिवारिक स्थिति बेहतर। सेहत में सुस्ती और कफ से बचें।

कर्क राशि

दूसरे भाव में चंद्र–केतु की युति बड़े आर्थिक निर्णयों से बचने की सलाह देती है। कार्यभार बढ़ेगा। घरेलू व वैवाहिक तनाव संभव। पिता और बड़ों की सेहत चिंता का विषय। सिरदर्द व मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

सिंह राशि

राशि में चंद्र–केतु का ग्रहण योग सतर्क रहने को कहता है। विरोधियों से सावधान रहें। सरकारी कार्यों में बाधा। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव और चोट लगने की आशंका।

कन्या राशि

काम का दबाव रहेगा। विदेश व तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम। अकाउंट और टूर–ट्रैवल्स से जुड़े लोगों को लाभ। यात्रा का योग। वैवाहिक जीवन में दूरी का अहसास। खान–पान में संयम रखें।

तुला राशि

राशि स्वामी शुक्र का अनुकूल गोचर नौकरी में सफलता दिलाएगा। नई अवसरों की प्राप्ति संभव। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। लव लाइफ सुखद। शुगर रोगियों को सावधानी की जरूरत।

वृश्चिक राशि

अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में सफलता। आयात–निर्यात व धातु कारोबार में लाभ। परिवारिक समय सुखद। पिता पक्ष से लाभ। हृदय रोगियों को सावधान रहने की सलाह।

धनु राशि

कारोबार में लाभ। दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल। बिजली व धातु कार्य से जुड़े जातकों को फायदा। परिवार से सहयोग। सेहत में सुधार लेकिन पीठ के दर्द की आशंका।

मकर राशि

कारोबार में साहसिक निर्णय लाभ देंगे। नौकरी सुचारू रूप से चलेगी। साझेदारी में सहयोग। भाइयों से तालमेल। विरोधियों से सावधानी। सर्वाइकल रोग बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

आर्थिक फैसले सोच–समझकर लें। नौकरी में नई जिम्मेदारी। तकनीकी समस्या परेशान कर सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स व बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसाय लाभ देंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। वायु व उदर विकार की आशंका।

मीन राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग। प्रॉपर्टी से लाभ। शोध व धर्म कार्य सफल। परिवारिक रिश्ते सुधरेंगे। यात्रा का योग। लव लाइफ में सकारात्मकता।

Tags : Horoscope