Horoscope 30 September, 2025 : आज का दिन बारहों राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं तो किसी को दाम्पत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धिमानी और विवेक से लिए गए निर्णय लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी विवाद या झगड़े से दूर रहें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुराने कानूनी मामले के निपटारे की संभावना है। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।
वृष राशि
आज आपके सामाजिक कार्यों में सराहना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। हालांकि किसी रिश्तेदार को पैसा उधार देने से बचें, इससे संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की किसी ख्वाहिश को आप पूरा करेंगे। नौकरी में मनचाहा काम मिलने से खुशी बढ़ेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। किसी पुराने दोस्त की याद आएगी। घरेलू मतभेद खत्म होंगे और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपको सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। बिजनेस में सोच-समझकर कदम उठाएं। यात्रा के दौरान कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। उधार दिए गए पैसे की मांग भी सामने आ सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। संतान का जिद्दी रवैया परेशानी बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी, साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कामकाज में सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी बदलने का अवसर सामने आ सकता है। विदेश से जुड़े व्यापारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है।
कन्या राशि
आज आपके हुनर और कला की प्रशंसा होगी। समाज में नई पहचान मिलेगी। बातचीत में सावधानी रखें, वरना विवाद हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी के झांसे में न आएं। सरकारी मामलों में ढिलाई नुकसान दे सकती है। घर में कोई नया सामान खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सतर्क रहें।
तुला राशि
आज नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमानों का आगमन माहौल को खुशनुमा बना देगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव से टेंशन रह सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बातचीत में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि
आज आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रहेगी। मां से किया वादा पूरा करना पड़ सकता है। दान-पुण्य में मन लगेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की सेहत कमजोर पड़ सकती है। बिजनेस में काम को टालना नुकसानदेह साबित होगा। खास लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।
धनु राशि
आज आपके लिए समय अनुकूल है। कारोबार में लंबी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में पुरानी गलती उजागर हो सकती है। विरोधी हार मान लेंगे और अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे।
मकर राशि
आज आपको जिम्मेदारी के साथ कार्य करने होंगे। परिवार में शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए यात्रा संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। उनका आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लाएगा। समझदारी से काम पूरे होंगे। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। शॉपिंग करने का मन बनेगा। किसी बहस से दूर रहें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
मीन राशि
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। कामकाज में तेजी दिखेगी और कार्य क्षमता बढ़ेगी। नए संपर्क बनेंगे और राजनीति में सम्मान बढ़ सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। परिवारिक मुद्दों को मिलकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। मां आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। भाइयों से आर्थिक विषयों पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़े – Navratri 2025 : कब और कैसे करें कन्या पूजन? जानें अष्टमी-नवमी की तिथि और पूजा विधि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

