Horsocope 29 september, 2025 : आज का दिन बारहों राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं तो किसी को दाम्पत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष: आज आपको सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पुराने अटके पैसे वापस मिल सकते हैं और कानूनी परेशानियों से राहत मिलेगी।
वृषभ: आज खर्चो में वृद्धि रहेगी। पार्टनरशिप में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें और व्यापार में सतर्क रहें, क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
मिथुन: आज आपको लगातार खुशखबरियां मिल सकती हैं। घर और काम दोनों जगह संतुलन बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, हालांकि परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
कर्क: मेहनत से किए गए काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में जीत संभव है, लेकिन भाई-बहनों से धोखा मिलने की आशंका भी रहेगी।
सिंह: किसी काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। उधार दिए पैसे वापस मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में झूठे आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें।
कन्या: आज का दिन मिश्रित रहेगा। नए संपर्क फायदेमंद होंगे लेकिन जोखिम भरे कामों से बचें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, हालांकि सहयोग भी मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी।
तुला: किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। हालांकि बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
वृश्चिक: निर्णय लेने की क्षमता आज बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। आलस्य छोड़कर आगे बढ़ें। पुराना रोग दोबारा परेशान कर सकता है।
धनु: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ संभव है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मकर: आज सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं।
कुंभ: दिन आनंदमय रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में कोई राज खुल सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी। छोटी-छोटी योजनाओं पर ध्यान दें।
मीन: मनोकामनाओं की पूर्ति के संकेत हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में नया साथी आ सकता है। पारिवारिक विवाद वरिष्ठों की मदद से सुलझेंगे।
ये भी पढ़े – Navratri 2025: आज मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र और शुभ समय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

