होम = अध्यात्म = Horsocope 27 september, 2025 : मेष से मीन तक, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Horsocope 27 september, 2025 : मेष से मीन तक, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Horsocope 27 september, 2025 : आज का दिन बारहों राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं तो किसी को दाम्पत्य जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष

मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहने वाला है। आलस पर काबू रखें और अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएँ। लंबे समय से रुकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। संतान की किसी मांग को आप खुशी से पूरा करेंगे।

वृषभ

वृषभ जातकों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार संग आनंदमय समय बितेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि विरोधी आज आपके मित्र बन सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि वाले आज घर की सजावट पर खर्च करेंगे, हालांकि आय थोड़ी कम रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बात खल सकती है। संतान की चिंताओं को समझने की कोशिश करें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह

सिंह राशि के लिए इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन मनोबल ऊँचा रहेगा। वाहन संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या

कन्या राशि वालो का दिन सहयोगी भावनाओं से भरा रहेगा। कानूनी मामलों में धैर्य रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। माताजी की सेहत पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का योग है।

तुला

तुला राशि के लोग आज बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और नए काम की शुरुआत हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को वाणी और व्यवहार में संयम बरतना होगा। व्यवसाय में लाभ और तरक्की के मौके मिलेंगे। धन-संपत्ति बढ़ेगी लेकिन कार्यस्थल पर कोई गलती बॉस की नाराजगी का कारण बन सकती है।

धनु

धनु राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन संभव है। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और पुरस्कार मिलने का योग है। व्यापार में बदलाव आपको खुशी देगा।

मकर

मकर राशि वालों के लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनावश्यक कटु वचन से बचें और वाहन सावधानी से चलाएँ। खर्च सोच-समझकर करें। पिता या किसी वरिष्ठ की ओर से जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को रुके हुए कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा। अटका धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।

ये भी पढ़ेNavratri 2025 : गुड़हल का फूल मां दुर्गा को अत्यधिक प्रिय, जानें फूल का महत्व और चमत्कारी उपाय

मीन

मीन राशि वालों का दिन साधारण रहेगा। व्यापार में बदलाव का विचार सफल हो सकता है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चर्चा होगी। परिवार का कोई सदस्य सम्मान प्राप्त कर सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

बंगाल