Horoscope 20 september, 2025 : शनिवार का दिन बारह राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। ज्योतिषियों के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए करियर और निजी जीवन में प्रगति का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आज का राशिफल—
मेष राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। हर दिशा में आपको सकारात्मक माहौल मिलेगा। जीवनसाथी के लिए नई शुरुआत करने का विचार करेंगे। परिवार में शादी को लेकर जो अड़चन थी, वह अब दूर हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और नई पहचान मिलेगी।
वृष राशि
आज वाद-विवाद से बचना ही बेहतर होगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाएं। पुरानी गलती खटक सकती है। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक सामान से थोड़ा संभलकर रहें। घरेलू मसले घर पर रहकर ही निपटाएं।
मिथुन राशि
लंबे समय से रुके काम पूरे करने की कोशिश सफल रहेगी। धर्म-कर्म और सेवा कार्यों में मन लगेगा। आलस्य छोड़ना जरूरी है। छात्र पढ़ाई में लापरवाही न करें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।
कर्क राशि
अटका हुआ व्यापारिक काम पूरा होगा और आय के साधन बढ़ेंगे। माता-पिता से गंभीर बातचीत होगी। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस संभव है।
सिंह राशि
आर्थिक प्रयास कारगर होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन मन का डर दूर करना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चन आ सकती है। बोलचाल में संयम रखें। घर-परिवार में तनाव हो सकता है। अटकी प्रॉपर्टी डील फाइनल होने के योग हैं।
कन्या राशि
आज साहस और आत्मबल में इज़ाफा होगा। दफ्तर में आपकी सोच का फायदा मिलेगा। विदेश व्यापार में सावधानी रखें। छात्रों को पढ़ाई का दबाव कम होगा। साझेदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। टालमटोल न करें।
तुला राशि
खर्चे नियंत्रण में रखें और योजनाबद्ध चलें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। मां से किया वादा पूरा करना पड़ सकता है। रुके हुए आर्थिक मामले पूरे होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की बड़ी डील पक्की हो सकती है।
वृश्चिक राशि
कामकाज में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। दफ्तर में सहकर्मी मददगार रहेंगे। जरूरी कार्यों में दूसरों पर निर्भर न रहें। खानपान का आनंद लेंगे। पुरानी गलती पर पछतावा होगा लेकिन वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि
भाई-बहनों का सहयोग व्यापार में मिलेगा। कई काम एक साथ हाथ में आने से व्यस्त रहेंगे। घर के मसले बातचीत से हल होंगे। समाजसेवा करने वालों को नया पद मिल सकता है। पुराना लेन-देन समस्या बन सकता है। सफर के दौरान अहम जानकारी मिलेगी।
मकर राशि
कामकाज में चतुराई से आगे बढ़ेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। किसी रिश्तेदार का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुराना दोस्त मिलने आ सकता है। कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी।
कुंभ राशि
सुविधाओं और साधनों में बढ़ोतरी होगी। साइड इनकम का मौका मिल सकता है। दफ्तर में राजनीति से दूरी रखें। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। विरोधियों को आप आसानी से परास्त कर देंगे।
मीन राशि
काम का दबाव और तनाव दोनों बढ़ेंगे। बैंक या कागजी कार्यवाही से परेशानी हो सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। संतान को नई नौकरी मिलने से दिल खुश होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

