Horoscope 15 October, 2025 : आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। प्रत्येक राशि को अपने काम, परिवार और स्वास्थ्य में कुछ विशेष अवसर और सावधानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आज का दिन समाज सेवा और परोपकार के कार्यों में नाम कमाने वाला रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और अधूरे कामों को पूरा करने में समय लगाएंगे। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ें। संतान से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ लेकर आएगा। किसी विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यों में गलती हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा पर जाएं तो परिवार को साथ रखें, इससे रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा लाने का अवसर मिलेगा। संतान की उपलब्धि से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने मामले का खुलासा हो सकता है। बिना सोचे-समझे धन लेन-देन करने से बचें, वरना धन अटक सकता है। शेयर बाजार में निवेश सोच-विचार कर करें। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। कार्य पूरे करने में आपको मेहनत करनी होगी।
कर्क राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। यदि कोई समझौता या डील लंबे समय से अटकी थी, तो उसके पूरे होने के योग हैं। डिजाइनिंग या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पिताजी से विचारों में मतभेद संभव है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। नए लोगों से जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। संतान को नौकरी या पढ़ाई से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर किसी उपलब्धि के लिए सम्मान मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो सकती है। पुराने लेन-देन सुलझने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में जल्दबाजी न करें।
कन्या राशि
आज दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। छोटी बातों को लेकर तनाव से बचें और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। सिंगल लोगों के जीवन में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। परिवार में पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं, लेकिन मिलजुलकर आप उन्हें सुलझा लेंगे। कामों को टालने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव से राहत मिलेगी।
तुला राशि
दिन मिश्रित रहेगा। सुबह का समय थोड़ा कमजोर हो सकता है। पारिवारिक मुद्दों को शांति से बैठकर सुलझाएं। बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
वृश्चिक राशि
आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो हालात संभल जाएंगे। गुस्से से दूर रहें। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें।
धनु राशि
आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अनुभव और अवसर मिलेंगे। अध्यात्म और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार के मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में ढिलाई न बरतें। दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। कोई कानूनी मसला भी सुलझ सकता है।
मकर राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। कामों में जल्दबाजी से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अधूरे कार्यों को पूरा कराएगा। कुछ नए विरोधी उभर सकते हैं, उनसे सतर्क रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यवसायिक कार्यों के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आसानी से मंजूरी मिल सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या हल होगी।
कुंभ राशि
दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। नए विचार आपके काम को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें, वरना स्थिति बिगड़ सकती है। माता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। ऑफिस में आपके सुझावों की सराहना होगी और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं।
ये भी पढ़े – Diwali 2025 : इस बार दो दिन होगी गोवर्धन पूजा, जानें कब मनाई जाएगी दिवाली
मीन राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाकर रखें। जो कार्य अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। अजनबियों से दूरी बनाए रखें। टीम वर्क के माध्यम से बेहतर परिणाम मिलेंगे, हालांकि कुछ विरोधी आपकी राह में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।

