होम = अध्यात्म = Holi 2026: होली पर अपनाएं वास्तु के ये 5 आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

Holi 2026: होली पर अपनाएं वास्तु के ये 5 आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

Holi Vastu Tips: होली का त्योहार सिर्फ रंगों और मस्ती का नहीं, बल्कि नई शुरुआत और नकारात्मकता को दूर करने का भी पर्व माना जाता है। होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक, यह समय घर और मन दोनों को साफ करने का संकेत देता है। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि होली के दिन वास्तु के हिसाब से क्या करें, जिससे घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। यहां हम आपको बता रहे हैं होली के दिन किए जाने वाले कुछ सरल लेकिन असरदार वास्तु उपाय, जो आमतौर पर लोग नहीं जानते और जिन्हें आप आसानी से अपनाकर घर के माहौल को बेहतर बना सकते हैं।

होलिका दहन की राख को यूं करें इस्तेमाल

होलिका दहन के बाद बची राख को लोग अक्सर यूं ही छोड़ देते हैं, लेकिन वास्तु में इसे खास माना जाता है। राख का थोड़ा सा हिस्सा घर ले आएं, उसे साफ कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रखें ,या फिर घर के बाहर कोने में हल्का सा छिड़क दें। नकारात्मक ऊर्जा कम होती है ,घर का वातावरण हल्का और शांत महसूस होता है।

होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर ये काम जरूर करें

वास्तु में मुख्य दरवाजा घर की ऊर्जा का “गेट” माना जाता है। होली के दिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं। सुबह मुख्य द्वार को पानी से साफ करें, दरवाजे के पास हल्का सा गंगाजल छिड़कें ,दरवाजे पर तोरण या हरे पत्तों की सजावट करें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ता है, आर्थिक रुकावटें कम होने की मान्यता है।

होली पर रंग खेलने से पहले ये एक छोटा उपाय करें

होली के दिन लोग रंग खेलते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से शरीर पर रंग लगाना सिर्फ मस्ती नहीं, बल्कि एक “ऊर्जा प्रक्रिया” भी मानी जाती है। रंग खेलने से पहले हाथ में थोड़ा सा गुलाल लें , भगवान को याद करके उसे माथे से लगाएं , फिर रंग खेलना शुरू करें ।

होली के दिन नमक वाला पोछा क्यों माना जाता है खास

बहुत कम लोग जानते हैं कि होली के दिन नमक से पोछा लगाना वास्तु में बहुत प्रभावी माना जाता है। एक बाल्टी पानी में 1 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं, पूरे घर में पोछा लगाएं, खासकर मुख्य दरवाजे और किचन के आसपास। नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है, घर का माहौल हल्का और पॉजिटिव बनता है।

होली के दिन घर में 1 दीपक इस दिशा में जरूर जलाएं

होली के दिन शाम को दीपक जलाना शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार सही दिशा में दीपक रखना ज्यादा असरदार होता है। शाम के समय घर के उत्तर-पूर्व (ईशान) कोने में दीपक जलाएं। दीपक के पास थोड़ा सा कपूर रख दें। मानसिक तनाव कम होता है, घर में शांति और स्थिरता आती है।

होली का समय सिर्फ रंग खेलने का नहीं, बल्कि घर और जीवन को नई ऊर्जा देने का भी अवसर है। अगर आप होली के दिन वास्तु के इन आसान उपायों को अपनाते हैं, तो घर में खुशहाली, शांति और सकारात्मक माहौल बना रह सकता है। सबसे जरूरी बात यही है, होली पर सफाई, अच्छे शब्द और सकारात्मक सोच ही सबसे बड़ा वास्तु उपाय है।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: होली से पहले जान ले घर पर कैसे बनाएं नेचुरल गुलाल, जानें आसान तरीका

बंगाल