Hartalika Teej 2025 : हरतालिका तीज भगवान शिव और आदिशक्ति पार्वती को समर्पित है। इस दिन महिलाएं शिव-पार्वती की मिट्टी से मूर्तियों बनाकर घर में पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा करने के बाद में इन प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया जाता है। पूजा के बाद महिलाएं सुहाग का सामान किसी महिला को दान करें। और फिर कुछ मीठा लेकर व्रत खोल ले।
इस दिन पूजा व व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशहाली का संचार होता है। हालांकि कुछ उपाय करने से संतान प्राप्ति, पति की तरक्की और धन लाभ के योग बनते हैं।
इस व्रत में पानी तक नहीं पिया जाता है इसलिए ये तीज व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। अगले दिन सुबह पूजा के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन कुछ स्थानों पर तीज व्रत में शाम की पूजा के बाद पानी ग्रहण कर लिया जाता है। चलिए जानते हैं हरतालिका तीज पारण का समय क्या रहने वाला है।

पारण समय
व्रत का पारण 27 अगस्त 2025 की प्रात: 5:57 बजे के बाद किया जा सकता है। व्रत पारण के समय जल ग्रह8ण करने से पहले कुछ मीठा जरुर खा लेना चाहिए।
शाम की पूजा के बाद जल ग्रहण कर सकती है महिलाएं
वैसे तो हरतालिका तीज व्रत में पानी अगले दिन सूर्योदय के बाद ग्रहण किया जाता है। लेकिन जो महिलाएं इतने लंबे समय तक बिना पानी पिए नहीं रह पाती हैं वे महिलाएं शाम की पूजा के बाद जल ग्रहण कर लेती हैं। लेकिन व्रत वाले दिन अन्न का सेवन नहीं करती हैं।
ये भी पढ़े : Ganesh Chaturthi 2025 : 27 अगस्त को उत्सव, जानें पूजा और स्थापना का शुभ मुहूर्त

