Ganesh chaturthi 2025 : देशभर में गणेशोत्सव का उल्लास चरम पर है। हर गली-नुक्कड़ और घर में ढोल-ताशों की गूंज के बीच बप्पा का आगमन हो रहा है। इस शुभ अवसर पर देश के सबसे चर्चित उद्योगपति परिवार, अंबानी परिवार ने भी मुंबई स्थित अपने आलीशान घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। इस बार ‘एंटीलिया चा राजा’ का स्वागत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ मिलकर किया।
एंटीलिया में सजा गणपति उत्सव का दरबार
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे एंटीलिया को फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर विशेष व्यवस्था की गई थी, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी देखने को मिले। मुंबई पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स हर तरफ तैनात थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे अनंत और राधिका पारंपरिक परिधानों में घर के बाहर खड़े होकर ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा का स्वागत कर रहे हैं।
शाही अंदाज़ में आया ‘एंटीलिया चा राजा’
गणपति बप्पा (Ganesh chaturthi 2025) को लाने के लिए खास ट्रक को खूबसूरत फूलों और रोशनी से सजाया गया था। जैसे ही बप्पा का वाहन एंटीलिया पहुंचा, चारों तरफ “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। वीडियो में अनंत और राधिका के साथ घर के अन्य सदस्य भी स्वागत की तैयारियों में व्यस्त नज़र आए।

Radhika – Anant Ambani
श्लोका मेहता भी दिखीं स्वागत को तैयार
वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता को भी देखा गया, जो घर के अंदर बप्पा के स्वागत की तैयारियों में मौजूद थीं। पूरे परिवार ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणपति का आगमन कराया।

Ambani House
ये भी पढ़े : गणेश उत्सव पर लगांए बप्पा का पसंदीदा भोग, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर।
10 दिन तक गूंजेगी बप्पा की महिमा
गौरतलब है कि इस वर्ष गणेशोत्सव आज यानि 27 अगस्त से शुरू हुआ है और यह 10 दिनों तक चलेगा। अनंत चतुर्दशी के दिन 5 सितंबर को भक्त बप्पा को भावभीनी विदाई देंगे। इस दौरान जगह-जगह भक्ति गीतों, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े : Kalank Chauth 2025: आखिर क्यों नहीं देखना चाहिए इस दिन चांद, भगवान गणेश ने क्यों दिया चंद्रदेव को श्राप
एंटीलिया से आई ये तस्वीरें और वीडियो एक बार फिर साबित करते हैं कि चाहे परंपरा हो या आस्था, अंबानी परिवार हमेशा पूरे भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से उसे निभाने में सबसे आगे रहता है।

