Ganesh chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व पूरे देश में भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी आम से लेकर खास तक बप्पा के स्वागत में जुटे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने भी गणपति बप्पा को अपने घर विराजमान किया है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोनू सूद ने सजाया बप्पा का दरबार
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हर बार की तरह इस साल भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में वे बप्पा की प्रतिमा को कार से निकालते और उनकी आरती करते नजर आए। सोनू की यह भक्ति और सादगी उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है।

Sonu sood
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का पारिवारिक उत्सव
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने भी गणपति उत्सव (Ganesh chaturthi 2025) की शुरुआत धूमधाम से की। 27 अगस्त को दोनों ने अपने बेटे गोला के साथ बप्पा का घर में स्वागत किया। वायरल क्लिप्स में पूरा परिवार मूर्ति को घर लाते और पूजा-अर्चना करता दिख रहा है। खास बात यह है कि भारती और हर्ष हर साल की तरह इस बार भी इको-फ्रेंडली गणपति को घर लेकर आए हैं। उनका यह कदम पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है।
अंकिता लोखंडे भी भक्ति में डूबीं
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी अपनी मां के साथ बप्पा को घर में विराजमान किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंकिता पहले गणेश जी की प्रतिमा को टीका लगाती नजर आती हैं, इसके बाद पूरे परिवार संग पूजा करती हैं। बप्पा के आगमन की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

Anita lokhande
ये भी पढ़े – अंबानी परिवार के एंटीलिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, अनंत-राधिका ने किया भव्य स्वागत
गणेश चतुर्थी के इन 11 दिनों तक सेलेब्स के घरों में भी रोजाना आरती, मंत्रोच्चार और प्रसाद का आयोजन होगा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच बप्पा का स्वागत करते हुए सितारों ने एक बार फिर यह साबित किया कि चाहे फिल्मी दुनिया हो या आम जिंदगी, गणेश उत्सव हर किसी के दिल में आस्था और खुशी लेकर आता है।

