होम = अध्यात्म = शनिवार को अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी शनि देव की कृपा और दूर होंगी सभी परेशानियां!

शनिवार को अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी शनि देव की कृपा और दूर होंगी सभी परेशानियां!

Saturday Remedies: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। माना जाता है कि अगर इस दिन सच्चे मन से शनि देव की पूजा की जाए और कुछ उपाय किए जाएं, तो जीवन की सारी रुकावट, कर्ज, स्वास्थ्य समस्याएं और बुरा भाग्य दूर हो सकता है। शनि देव न्याय के देवता हैं और कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से उन्हें खुश करता है, तो उसका भाग्य भी चमक सकता है।

शनिवार को करें ये फलदायक उपाय:

1. सरसों के तेल का दीपक जलाएं:
शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं और जीवन में पाजिटिविटी आती है।

2. हनुमान चालीसा का पाठ करें:
शनिदेव हनुमान जी के भक्तों से कभी नाराज नहीं होते। शनिवार को हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और बजरंग बली को सिंदूर व चमेली का तेल चढ़ाएं।

3. काले तिल और काले कपड़े का दान करें:
काले तिल, काले चने, लोहे का बर्तन, काला कपड़ा या सरसों का तेल दान करने से शनि दोष कम होता है और शनि की शनि दशा से राहत मिलती है।

4. गरीबों को भोजन कराएं:
शनिवार को गरीबों, विकलांगों और जरूरतमंदों को भोजन कराना या वस्तु देना बेहद पुण्य का काम माना गया है। इससे शनि देव की कृपा मिलती है।

5. शनि मंदिर जाकर दर्शन करें:
अपने नजदीकी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव के दर्शन करें और उन्हें नीले फूल, तेल, काले तिल और नारियल चढ़ाएं।

6.काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनें:

इससे शनि दोष कम होता है और दुर्भाग्य दूर होता है। इसे पहनने से पहले पूजा करके हनुमान जी या शनि देव के चरणों में अर्पित करें।

7. शनिदेव को नीला फूल अर्पित करें:

शनिवार को शनि देव को नीले रंग के फूल (नीलकमल) अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। नीला रंग शनि ग्रह का प्रतीक होता है और इससे शनि देव जल्दी खुश होते हैं।

यह भी पढ़े: भगवान शिव को त्रिशूल किसने दिया? जानिए इस दिव्य अस्त्र की कहानी…

Tags : Sawan 2025

बंगाल