Diwali 2025 : दीपों का पर्व दिवाली अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है, लेकिन इस साल बड़े त्योहार की सटीक तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम बना हुआ है। इसी को दूर करने के लिए शहर के प्रमुख पुजारियों और ब्राह्मण समाज की बैठक हाल ही में आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार बड़ी दिवाली 20 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी।
बैठक में ज्योतिषाचार्य पं. सुभाष शास्त्री ने बताया कि अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:45 बजे शुरू होकर 21 अक्तूबर शाम 5:55 बजे तक रहेगी। चूंकि गोवर्धन पूजा प्रायः शाम को की जाती है, इसलिए इस बार 21 और 22 अक्तूबर दोनों दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन संभव होगा।
उन्होंने बताया कि दिवाली से पहले 18 अक्तूबर को धनतेरस, 19 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) मनाई जाएगी। वहीं, भैया दूज का त्योहार 23 अक्तूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।
पूरा पांच दिवसीय दीपोत्सव इस प्रकार रहेगा-
18 अक्तूबर (शनिवार): धनतेरस
19 अक्तूबर (रविवार): नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली
20 अक्तूबर (सोमवार): दिवाली / लक्ष्मी पूजन
21 अक्तूबर (मंगलवार): गोवर्धन पूजा
22 अक्तूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा (दूसरा दिन)
23 अक्तूबर (गुरुवार): भाई दूज

