होम = अध्यात्म = गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तिथियों में उलझन, मथुरा में इस दिन होगी पूजा!

गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तिथियों में उलझन, मथुरा में इस दिन होगी पूजा!

Govardhan Puja Date : गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पर्व की तिथियों को लेकर लोगो में इस बार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अलग-अलग परंपराओं के अनुसार इन त्योहारों के मनाने की तारीखों में अंतर देखने को मिल रहा है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस वर्ष पुष्टि मार्ग के अनुयायी 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व मनाएंगे। उन्होंने बताया कि पुष्टि परंपरा में इस दिन “कान जगाई” कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसमें गाय माता के कान में गोवर्धन पूजन का निमंत्रण दिया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत उसी दिन पूजन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न किया जाएगा।

वहीं, अन्य धार्मिक परंपराओं और पंचांग गणना के अनुसार 22 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन भक्त गोवर्धन पर्वत की पूजा कर अन्नकूट भोग अर्पित करेंगे।

ये भी पढ़े – कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की लहर

इसके बाद 23 अक्टूबर को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती है।

बंगाल