होम = अध्यात्म = श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए ‘जन्माष्टमी’ पर करें इन नामों का जाप

श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए ‘जन्माष्टमी’ पर करें इन नामों का जाप

by | Aug 15, 2025 | अध्यात्म

Janmashtami 2025 : 16 अगस्त यानी कल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर भगवान श्रीकृष्णा के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है।

 

हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण को बहुत ही पूजनीय माना जाता है और यह भगवान विष्णु क भी अवतार है। वहीं, ज्योतिषियों की मानें, जन्माष्टमी के दिन ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर श्रीकृष्ण का स्मरण किया जाए तो बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

वहीं, शास्त्रों के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ब्रह्म मुहूर्त, जो प्रात 4 से 5:30 बजे तक का समय होता है, भगवान की पूजा और ध्यान के लिए अत्य़धिक पवित्र माना जाता है। इस समय विशेष मंत्रों औऱ धार्मिक अनुष्ठानों का जाप करना शुभ फलदायी होता है।

तो चलिए जानते है कि ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के कौन से नामों का जाप करना चाहिए।

मान्यता हा कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप करना चाहिए, जिनके नाम-जप से श्रीकृष्ण शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी करते है।

जिनमें विशेष है– श्रीकृष्ण, वासुदेव, सनातन, वासुदेव, हरि, पुण्य, देवकीनन्दन, यशोदावत्सल, गोविंद, योगीपति, अनन्त, मधुराकृत, गोप, गोपीश्वर, योगी, मुरारी आदि।

जन्माष्टमी के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में श्रीकृष्ण के आगे बैठें और इन नामों का जाप करें, ऐसा करना इस समय में बहुत ही चमत्कारी माना जाता है।

ये भी पढ़े : Krishna Janmashtami 2025: जानें श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, खास पूजन विधि और आध्यात्मिक महत्व

बंगाल