होम = अध्यात्म = Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ रंग, जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के नौ रंग, जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस साल 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर दिन एक विशेष रंग से जुड़ा होता है, जिसे धारण करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन रंगों का उपयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और देवी मां की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कौन-सा रंग पहनना शुभ माना जाता है।

पहले दिन पहनें पीला रंग

19 मार्च को नवरात्रि की शुरुआत होगी और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पूजा के समय देवी को पीले फूल अर्पित किए जाते हैं। पीला रंग खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

दूसरे दिन हरा रंग शुभ

20 मार्च को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने की परंपरा है। माता को हरी चुनरी या हरी चूड़ियां अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। हरा रंग उन्नति, शांति और प्रकृति से जुड़ा माना जाता है।

तीसरे दिन ग्रे रंग का महत्व

21 मार्च को मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। इस दिन सिलेटी यानी ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग धैर्य और संतुलन का प्रतीक माना जाता है और कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

चौथे दिन नारंगी रंग करें धारण

22 मार्च को मां कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग साहस, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में नई प्रेरणा देता है।

पांचवें दिन सफेद रंग शुभ

23 मार्च को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना और माता को सफेद फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शुद्धता, शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है।

छठे दिन लाल रंग का महत्व

24 मार्च को मां कात्यायनी की आराधना की जाएगी। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है। लाल रंग शक्ति, साहस और प्रेम का प्रतीक माना जाता है और जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

सातवें दिन नीला रंग पहनें

25 मार्च का दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। इस दिन नीले रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है। यह रंग शक्ति और रहस्य का प्रतीक है और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा का संकेत देता है।

आठवें दिन गुलाबी रंग

26 मार्च को मां महागौरी की पूजा की जाएगी। इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग कोमलता, प्रेम और खुशियों का प्रतीक है।

नौवें दिन बैंगनी रंग का महत्व

27 मार्च को नवरात्रि का अंतिम दिन होता है और इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी यानी पर्पल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग आध्यात्मिकता, सम्मान और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू होगा नवरात्रि पर्व, जानें नौ दिनों में किस देवी की होगी पूजा

बंगाल