Basant Panchami 2026: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का बहुत खास महत्व माना जाता है। इस दिन सभी लोग विद्या, ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती का पूजन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां सरस्वती की आराधना करने से जीवन के अंधकार दूर होते हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
मां सरस्वती की पूजा का महत्व
इस दिन श्रद्धालु विधिपूर्वक माता सरस्वती का पूजन करते हैं। यह पर्व छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन माता का पूजन करने से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पीला रंग और उत्सव की खासियत
बसंत पंचमी के दिन चारों ओर पीला रंग दिखाई देता है। पीला रंग शुभता, सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने और पीले फूल अर्पित करने की परंपरा है। इसे उत्सव की आत्मा कहा जाता है।
बसंत पंचमी 2026 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुक्ल पक्ष पंचमी 22 जनवरी 2026 को शाम 6:15 से शरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 जनवरी 2026 को रात 08 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। 23 जनवरी को सूर्योदय पर पंचमी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व इस साल 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
