होम = अध्यात्म = Aja Ekadashi 2025: कब है अजा एकादशी, आज शाम से हो रही आरंभ, जानें पूजा विधि

Aja Ekadashi 2025: कब है अजा एकादशी, आज शाम से हो रही आरंभ, जानें पूजा विधि

Aja Ekadashi 2025 : हिंदू धर्म में सभी व्रतों में एकादशी व्रत का बहुत महत्त्व है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये तिथि भगवान विष्णु का समर्पित मानी गई है। हर माह में 2 बार एकादशी तिथि आती है, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में।

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष एकादशी को अजा एकादशी के ना से जाना जाता है, ऐसे में लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर यह कब मनाई जाएगी।

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 18 अगस्त को शाम 5 बजकर 22 मिनट पर शुरु होगी और 19 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 20 अगस्त 2025 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 29 मिनट तक किया जाएगा।

कैसे करनी है पूजा?

(Aja Ekadashi)एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें, फिर स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें। अब मंदिर की सफाई करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। अब एक छोटी चौकी लें और लाल कपड़ा बिछाकर विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें। अब भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी  की प्रतिमा के सामने घी का दीपक प्रज्जवलित करें।

फिर भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। व्रत का संकल्प लें और व्रत रखें। फिर विष्णु सहस्नाम का पाठ करें और आरती करें। फिर भगवान विष्णु को भोग लगाएं और प्रसाद वितरित करें। याद रहे कि भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें वरना भगवान भोग ग्रहण नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े : 26 या 27 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा Ganesh Chaturthi, जानें शुभ योग और पूजा विधि

बंगाल