होम = अध्यात्म = Ahoi Ashtami 2025 : संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं माताएं व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, इन चीजों के दान का महत्व

Ahoi Ashtami 2025 : संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं माताएं व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, इन चीजों के दान का महत्व

Ahoi Ashtami 2025 : आज 13 अक्टूबर 2025 को अहोई अष्टमी व्रत मनाया जाएगा। माताएं अपनी संतान की लम्बी आयु और खुशहाली के लिए व्रत रखेंगी और शाम को तारों की छांव में अहोई माता की पूजा करेंगी। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:51 से 7:06 तक है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलती है। यह पर्व मातृत्व प्रेम और पारिवारिक एकता का प्रतीक है।

आज का शुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर 2025

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 41 मिनट से सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। अमतृ सिद्धि योग सुबह में 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर 2025

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।

अहोई अष्टमी पर इन चीजों के दान का महत्व

संतान के सफल जीवन के लिए अहोई अष्टमी पर मौसमी फल या गुड़ आदि का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। इन चीजों के दान से कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है। पूजा-पाठ के बाद किसी ब्राह्मण को दक्षिणा स्वरूप धन का दान भी जरूर करना चाहिए।

अहोई अष्टमी के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप दूध, चीनी, चावल, सफेद मिठाई का दान कर सकती हैं. इन चीजों का दान किसी गरीब या जरूरतमंद में करें. या फिर किसी मंदिर में भी दान कर सकते हैं।

अहोई अष्टमी के दिन बच्चों में कलम-कॉपी का दान कर सकते हैं। गरीबों में अन्न जैसे गेहूं, चावल, दलिया जैसे अनाज का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही नए वस्त्र या धन का दान भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : Horoscope 13 october, 2025 : आज वृषभ राशि वालों को अपने प्रेमी से मिल सकता है कोई सरप्राइज, जानें अपना भविष्यफल

बंगाल