होम = News Latest = राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस

राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस

Rahul Gandhi jabs Ravneet Bittu : बुधवार को संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में राहुल गांधी ने बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “गद्दार” कहा, जिससे बीजेपी नेता ने तुरंत पलटवार किया। कड़ा जवाब देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनका “देश के दुश्मनों” से कोई लेना-देना नहीं है।

विरोध कर रहे सांसदों के पास से गुजरे थे केंद्रीय मंत्री बिट्टू

 केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुज़रे तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा “देखो, एक गद्दार यहीं से गुज़र रहा है। इसका चेहरा देखो…”। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। बता दें कि बिट्टू पहले कांग्रेस में थे।

‘गद्दार’ वाले कमेंट पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को “देश के दुश्मन…” कहकर संबोधित किया। कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों से कोई संबंध नहीं रखते जिन्हें वह देश का दुश्मन मानते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं को एक-दूसरे से गरमागरम बहस करते देखा गया, फिर वे आगे बढ़ गए।

ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: भारत-यूएस व्यापार समझौते पर हंगामा, पीयूष गोयल बोले किसानों और डेयरी उद्योग की सुरक्षा

बंगाल