होम = News Big = India-US ट्रेड डील पर अमित शाह के चुनौती को रणदीप सुरजेवाला ने किया स्वीकार, कहा- “अमित शाह तारीख और समय बताएं, मैं पहुंच जाऊंगा”

India-US ट्रेड डील पर अमित शाह के चुनौती को रणदीप सुरजेवाला ने किया स्वीकार, कहा- “अमित शाह तारीख और समय बताएं, मैं पहुंच जाऊंगा”

India-US Trade Deal News: अमेरिका भारत ट्रेड डील मामले पर जारी बहस और राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बजट सत्र में विपक्षी दलों ने भारत सरकार को ट्रेड डील पर घेरना शुरू किया था। विपक्षी दल इसे किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार को घेर रहे हैं।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला की अमित शाह को चुनौती

भारत-यूएस ट्रेड डील मुद्दे पर शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के X पर किए गए ट्वीट पर हमलावर होते हुए उन्हें डिबेट करने के लिए चुनौती दी थी जिसके जवाब में कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है। इस मामले पर अमित शाह जगह और समय बता दें, मैं चर्चा करने को तैयार हूं। चाहें वो जगह बीजेपी मुख्यालय ही क्यों ना हो।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर उठाया सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद विपक्ष और कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रही है। वहीं, ट्रेड डील के विवाद पर सरकार की तरफ़ से भी कई मंत्रियों ने कांग्रेस के UPA कार्यकाल को याद दिलाया और यूएस संग ट्रेड डील को सरकार का बड़ा कदम बताया है। इसके बावजूद कांग्रेस लगातार इस मामले पर मोदी सरकार को घेरने में लगी है, ट्रेड डील के नॉर्म्स हाईलाइट करते हुए कांग्रेस इसे किसान विरोधी और व्यापारी विरोधी डील बता रही है।

रिपोर्ट/ कनिका कटियार

ये भी पढ़ें: Budget Session: US- India ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने लोकसभा में दिया बयान, कहा- यूएस की शर्तों पर डील शर्मनाक है

बंगाल