होम = News Latest = Budget Session: PM मोदी की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, 2004 में मनमोहन सिंह भी नहीं दे सके थे अपना भाषण

Budget Session: PM मोदी की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, 2004 में मनमोहन सिंह भी नहीं दे सके थे अपना भाषण

Budget Session: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी की स्पीच के बिना ही हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया है। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया। वर्ष 2004 में पीएम रहे मनमोहन सिंह भी अपना भाषण नहीं दे पाए थे। गौरतलब है, बजट सत्र के7वें दिन गुरुवार को लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद शुरू हुई कार्यवाही में धन्यवाद प्रस्तात को वोटिंग के जरिए पारित किया गया। रिपोट्स हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब राज्यसभा को संबोधित कर सकते हैं। बीते बुधवार को लोकसभा में हंगामे के चलते प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात नहीं रख पाए। इसलिए माना जा रहा है कि लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने X पर मनमोहन सिंह का वीडियो किया शेयर

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पूर्व पीएम रहे मनमोहन सिंह का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 2004 में बीजेपी वालों ने डॉ. मनमोहन सिंह को राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव देने से रोक दिया था। यह इसलिए अहम है, क्‍योंकि अभी संसद का बजट सत्र चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद प्रस्‍ताव में हिस्‍सा लेते हुए अपनी बात रखनी है, लेकिन सदन में विपक्षी दलों द्वारा शोर-शराबे की वजह से वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। जिससे यह मुद्दा फिर से राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

बीते बुधवार को 4 बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

सस्पेंशन के खिलाफ एक दिन पहले विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए, जिससे लोकसभा को चार बार स्थगित करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों द्वारा सदन में हंगामा करने के बाद उनका भाषण टाल दिया गया।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद परिसर में दिखाई EX जनरल नरवणे की किताब, जानिए किताब में क्या है और बीजेपी क्यों कर रही है इसका विरोध

बंगाल