होम = PM Modi = PM मोदी ने तिरुवनंतपुर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाना है

PM मोदी ने तिरुवनंतपुर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाना है

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल का दौरा कर तिरुवनंतपुर में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंक दिया। पीएम मोदी ने राज्य सत्तारुढ़ पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, “आज केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नई गति मिली है। आज से केरल में रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है। तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने के लिए पहल हुई है।” उन्होंने कहा कि आप लोगों का जोश यह विश्वास दिलाता है कि अब केरल में बदलाव होकर रहेगा।

पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी से जुड़ने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री ने कहा, “विकसित केरल के लिए बड़े फैसले का समय आ गया है। केरल को नई राजनीति। 21वीं शताब्दी के पहले 25 साल तो चले गए, अगले 25 सालों में केरल को विकसित बनाने के लिए बीजेपी को बहुमत चाहिए। केरल के लोगों से कहना चाहूंगा कि यही समय है सही समय है। आइए बीजेपी के साथ केरल में विकास के नए युग की शुरुआत करें। हमारी सरकार गरीब का जीवन बेहतर बनाने में जुटी है।”

एलडीएफ-यूडीएफ को मोदी ने बताया विकास का दुश्मन

प्रधानमंत्री ने कहा, “एलडीएफ-यूडीएफ विकास की दुश्मन है। वे केंद्र सरकार योजनाओं को रोकते हैं। हर घर नल योजना में देरी कर रही है। LDF नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चे आधुनिक स्कूलों में पढ़ें। ये सरकार बच्चों को योजनाओं से दूर रखे हुए है। गरीब विरोधी इस सरकार को सबक सिखाना जरूरी है। दिल्ली में 10 साल तक लेफ्ट के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चली। तब किसानों का पैसा नेताओं के पास पहुंच जाता था।”

ये भी पढ़ें: धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रयागराज माघ मेले में बिगड़ी तबीयत

बंगाल