होम = PM Modi = जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं – “PM ने हमें किया मोटिवेट”; व्हीलचेयर पर पहुंचीं प्रतिका रावल, बना भावुक पल

जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं – “PM ने हमें किया मोटिवेट”; व्हीलचेयर पर पहुंचीं प्रतिका रावल, बना भावुक पल

by | Nov 6, 2025 | PM Modi, देश

Narendra Modi Meet Champion Team India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चुलबुले अंदाज में पीएम से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सातवें मिनट में बातचीत का यह अंश है।

हरलीन से पीएम मोदी ने पूछा यह सवाल

दरअसल, बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने बताया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों को हंसाना पसंद है और वह अपने आसपास खिलाड़ियों को खुश देखना पसंद करती हैं। और इसके लिए वह कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। इस पर पीएम मोदी ने हरलीन से पूछा- यहां आकर भी कुछ किया होगा? तो हरलीन ने कहा- इन लोगों ने मुझे डांट दिया था। कहा कि शांत रहो। इस पर पीएम मोदी के साथ साथ सभी खिलाड़ी हंसने लगे।

हरलीन ने PM मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन

इसके बाद हरलीन कहती हैं, ‘सर मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछना है। आप बहुत ग्लो करते हो सर।’ इस पर पीएम मोदी समते सभी लोग हंसने लगे। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। उन्होंने कहा, ‘मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।’ इस पर स्नेह राणा ने कहा, ‘सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘यह तो है ही है। यह बहुत बड़ी ताकत होती है। समाज से इतना लगाव। सरकार में भी 25 साल हो गए। यह लंबा समय होता है।

कोच मजूमदार बोले- इन्हीं सवालों से बाल सफेद हो गए

इस पर कोच अमोल मजूमदार ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘सर देखा आपने सवाल कैसे आते हैं। अलग अलग कैरेक्टर्स हैं। दो साल हो गए इनके हेड कोच रहते। बाल सफेद हो गए मेरे।’ इस पर पीएम मोदी हंसने लगे।

किंग चार्ल्स से फोटो छोड़, पीएम मोदी से मिलने की ख्वाहिश

भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड दौरे की एक हल्की-फुल्की घटना साझा की। उन्होंने बताया कि जब टीम को किंग चार्ल्स के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिला, तो प्रोटोकॉल के अनुसार एक ही फ्रेम में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकते थे। इसका मतलब था कि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ एक साथ फोटो में नहीं आ सकते थे।

मजूमदार के मुताबिक, उस वक्त सपोर्ट स्टाफ ने मजाक में कहा कि उन्हें किंग चार्ल्स के साथ फोटो की कोई जल्दी नहीं, क्योंकि वे वह पल उस समय के लिए संभालकर रखना चाहते हैं, जब भारत वनडे विश्व कप जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।

बंगाल