50 % tariff imposed on India : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो रुसी तेल की खरीद के लिए भारत पर एक्स्ट्रा 25% टैरिफ (25% tariff imposed on India) लगाया है वो आज से लागू हो रहा है। नए टैरिफ सिस्टम की वजह से भारत को कुछ सेक्टर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस लिस्ट में ब्राजील पर भी सबसे ज्यादा टैरिफ लगा है।
अमेरिकी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी अपने आदेश में कहा था, ”बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय प्रॉडक्ट्स पर लागू होगा, जिन्हें 27 अगस्त, 2025 को ‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ (EDT) के मुताबिक रात 12.01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए (देश में) लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है। बशर्ते कि उन्हें देश में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई हो।”
बता दें कि लगभग 70 अन्य देशो पर टौरिफ लागू हो गया है। 7 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की और से रुसी कच्चे तेल की खरीद के लिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की, लेकिन समझौते पर बातचीत के लिए 21 दिन का समय दिया।
ये भी पढ़े : अंबानी परिवार के एंटीलिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, अनंत-राधिका ने किया भव्य स्वागत
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि वह किसानों, पशुपालकों, लघु उधोगों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे।
इन सेक्टर्स पर दिखेगा Tariff का असर
| सेक्टर | अमेरिका को निर्यात का मूल्य |
| कपड़ा और परिधान | 10.9 अरब डॉलर |
| डायमंड, ज्वेलरी | 10 अरब डॉलर |
| मशीनरी और उपकरण | 6.7 अरब डॉलर |
| कृषि, प्रोसेस्ड फूड | 6 अरब डॉलर |
| धातु | 4.7 अरब डॉलर |
| कार्बनिक रसायन | 2.7 अरब डॉलर |
| झींगा और समुद्री भोजन | 2.4 अरब डॉलर |
| हैंडीक्राफ्ट-कालीन, चमड़ा-फर्नीचर | 5 अरब डॉलर से ज्यादा |

