होम = Mission News India = दिल्ली के रोहिणी में गट्टर में गिरे मजदूर की मौत, न्यूज़ इंडिया 24X7 की पड़ताल में प्रशासन की लापरवाही आई सामने

दिल्ली के रोहिणी में गट्टर में गिरे मजदूर की मौत, न्यूज़ इंडिया 24X7 की पड़ताल में प्रशासन की लापरवाही आई सामने

Rohini Manhole Death News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास एक खुले गट्टर में गिरने से 32 वर्षीय बिरजू कुमार नामक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली पुलिस और फायर विभाग ने घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद मजदूर के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। न्यूज़ इंडिया 24×7 की रिपोर्टर आंचल यादव ने मौके से रिपोर्ट की और उनकी रिपोर्टिंग में यह बात सामने आई है कि गट्टर खुला हुआ था और क्षेत्र में ऐसे कई गट्टर और भी खुले हुए। रिपोर्टर आंचल संग बातचीत में मौजूद लोगों ने डीडीए प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार माना है। हालांकि, गट्टर को ढक्कन से बंद कर दिया गया है।

गट्टर का ढक्कन बंद होता तो नहीं जाती बिरजू की जान

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिरजू की मौत का कारण खुला गट्टर था। अगर उस पर ढक्कर लगा होता तो बिरजू की जान बच सकती थी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर निर्माण काम चल रहे हैं। इन जगहों पर काम के दौरान मजदूर इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। घटना स्थल पर एक सोशल वर्कर ने कहा कि इस घटना के लिए डीडीए के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कुछ दिन पहले आए थे यहां डीडीए के अधिकारी

रिपोर्ट में सोशल वर्कर का कहना है कि कुछ दिनों पहले पास के एरिया में गौशाला तोड़ी गई थी। इस दौरान अधिकारियों को खुले गट्टर नहीं दिखे। अकसर सोशल वर्कर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधा के लिए शिकायत देनी पड़ती । उन्होंने कहा शिकायत से पहले ही अधिकारियों को समस्या का समाधान कर देना चाहिए था।

पुलिस ने मामले केस दर्ज किया

खुले गट्टर में गिरकर मजदूर बिरजू की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में हादसे का शिकार हुए इंजीनियर युवराज की कार चार दिन बाद आखिरकार पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाली गई

बंगाल