होम = Breaking = ईरान युद्ध में अमेरिकी जंग के खर्च पर वाइट हाउस ने दिया रिएक्शन; जानें क्या कहा

ईरान युद्ध में अमेरिकी जंग के खर्च पर वाइट हाउस ने दिया रिएक्शन; जानें क्या कहा

Iran War News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को 1 महीने से ज्यादा दिन का समय हो गया है। इस बीच युद्ध में अमेरिकी जंग के खर्च को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइट हाउस ने सवाल पर रिएक्शन दिया है। वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट से पूछा गया कि क्या अरब देशों को युद्ध का ख़र्च उठाना चाहिए, जैसे 1990 के खाड़ी युद्ध में अमेरिकी सहयोगियों ने वॉशिंगटन की मदद की थी। लेविट ने कहा, “मुझे लगता है यह ऐसी बात है जिसमें राष्ट्रपति काफ़ी दिलचस्पी रखते हैं।”

लेविट ने कहा- ईरान में 11,000 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए गए

वाइट हाउस की प्रवक्ता लेविट ने जंग से जुड़े खर्च के मामले में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी जंग का ख़र्च उठाने को कह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “वैसे मैं उनसे पहले कुछ नहीं कहूंगी, लेकिन इतना ज़रूर कह सकती हूं कि यह उनके (डोनाल्ड ट्रंप) दिमाग़ में है और मुझे लगता है आप जल्द ही उनसे इस बारे में और सुनेंगे।” उन्होंने कहा कि अमेरिका अब तक ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला कर चुका है।

ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ़ करते हुए लिखा था, “ईरान में बड़ा दिन. हमारी महान सेना ने कई लंबे समय से ढूँढे जा रहे ठिकानों को नष्ट कर दिया. हमारी सेना दुनिया में सबसे बेहतरीन और सबसे ताक़तवर है।”